अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य देने उमड़े भक्त
धनबाद : चैती छठ पर शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया गया। अर्घ्य देने के लिए
By Edited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 08:00 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 10:40 AM (IST)
धनबाद : चैती छठ पर शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया गया। अर्घ्य देने के लिए शहर के प्रमुख छठ तालाबों में अच्छी भीड़ उमड़ी। सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पण करने के लिए छठ व्रत शुक्रवार शाम को जयप्रकाश नगर सर्वेश्वरी आश्रम, बांधधार, रेलवे पंपू तालाब, खोखनबाबू, मनईटांड़ छठ तालाब पहुंचे। बेकारबांध सूखा रहने के कारण सर्वेश्वरी आश्रम तालाब व बांधधार में अधिक भीड़ रही। व्रतियों ने पानी में खड़ा होकर सूर्यदेव की उपासना की और डूबते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। छठ व्रतियों के परिजनों व अन्य लोगों ने भी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पण किया। छठव्रतियों ने अपने घरों में खीर का प्रसाद बनाया। रात में पूजा कर प्रसाद बांटे गए। शनिवार को उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही चैती छठ का समापन होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें