धनबाद में बच्चा चोर की अफवाह: कालूबथान में महिला पकड़ी गई, पुलिस जांच जारी
बोकारो से बच्चा चोर की अफवाह धनबाद के कालूबथान तक पहुंच गई है। ग्रामीणों ने रेलवे फाटक के पास एक अधेड़ महिला को बच्चा चोर समझकर पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। महिला के साथ आए दो पुरुष भाग गए। पुलिस को उसके बैग से पानी की बोतलें, इंजेक्शन और दवाएं मिलीं। महिला अपना नाम-पता ठीक से नहीं बता पा रही है, जिससे पुलिस को उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का संदेह है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बच्चा चोर के शक में कालूबथान में महिला को घेरे हुए लोग।
HighLights
बोकारो से धनबाद तक फैली बच्चा चोर की अफवाह।
कालूबथान में ग्रामीणों ने एक महिला को बच्चा चोर समझकर पकड़ा।
पुलिस को सौंपने पर महिला की मानसिक स्थिति पर संदेह।
जागरण संवाददाता, कालूबथान (धनबाद)। झारखंड के बोकारो जिले में बच्चा चोर की अफवाह में आए दिन हंगामा बरप रहा है। बच्चा चोर के शक में शुक्रवार को यूपी के संभल के चार साधुओं और उनके चालक पर बोकारो में भीड़ ने हमला किया था। अब बोकारो के पड़ोजी जिले धनबाद में भी बच्चा चोर की अफवाह पहुंच गई है।
शनिवार को धनबाद के कालूबथान ओपी क्षेत्र के एलाकेंद जमाई टोला के समीप रेलव फाटक पर एक अनजान अधेड़ा महिला को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में वह अपना नाम व पता भी ठीक से नहीं बता पा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे उक्त महिला दो पुरुषों के साथ नवनिर्मित रेलवे ट्रैक पर पैदल एलाकेंद गांव की ओर जा रही थी। ड्यूटी में तैनात ठेकेदार के सुरक्षा गार्ड मांगन कुमार ने जब टोका तो दोनों पुरुष वहां से भाग गए व महिला उक्त गार्ड के टेंट मे जाकर छुप गई।
इसकी सूचना गार्ड ने ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पर जिप सदस्य बसुंधरा पाल के पति हराधन पाल भी मौके पर पहुंचे व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को अपने साथ ओपी ले आई व जांच के दौरान उसके बैग से कुछ पानी का बोतल, एक इंजेक्शन सिंरिज, महिला संबंधित कुछ दवाई मिली।
इस संबंध में ओपी प्रभारी नितेश कुमार मिश्रा ने बताया कि काफी पूछताछ के बाद भी महिला अपना नाम पता ठीक से नहीं बता पा रही है। लगता है कि महिला की मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।