Move to Jagran APP

मछली पकड़ने पर था पिता का ध्यान, सियार ने बच्चे का किया शिकार Dhanbad News

राम दास गांव के तालाब के पास मछली पकड़ रहा था। बगल में इसका ढाई वर्ष का बच्चा खेल रहा था। राम दास मछली पकडऩे में मशगुल हो गया था। सियार आया और बच्चे का उठा कर ले गया।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 09:48 AM (IST)Updated: Mon, 16 Sep 2019 09:48 AM (IST)
मछली पकड़ने पर था पिता का ध्यान, सियार ने बच्चे का किया शिकार Dhanbad News
मछली पकड़ने पर था पिता का ध्यान, सियार ने बच्चे का किया शिकार Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। टुंडी के हीरापुर गांव निवासी राम दास के ढाई वर्षीय पुत्र श्रीराम को सियार लेकर भाग गया। हो-हल्ला करने व सियार के घेरने पर बच्चा को  छोड़कर सियार फरार हो गया। बच्चे के गाल को सियार ने काटा खाया है।

loksabha election banner

सियार अपने मुंह से बच्चे का गाल पकड़कर भाग रहा था। गंभीर अवस्था में बच्चे को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना शाम पांच बजे की बतायी जाती है। परिजनों ने बताया कि शाम को राम दास गांव के तालाब के पास मछली पकड़ रहा था। बगल में इसका ढाई वर्ष का बच्चा खेल रहा था। राम दास मछली पकडऩे में मशगुल हो गया था। बच्चे पर ध्यान नहीं गया। इस बीच एक सियार ने उसे पकड़कर घसीटते हुए पास की झाड़ियों में ले भागा। बच्चे का शोर सुनकर पिता और अन्य लोग झाड़ी की तरफ दाैड़े। इसके बाद सियार बच्चे को छोड़कर भाग खड़ा हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.