Move to Jagran APP

झरिया में CM Raghubar Das ने की लैंडिंग, मिशन-65 प्लस के लिए भर गए जोश Dhanbad News

मुख्यमंत्री ने सोमवार को बोकारो जिले के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र से जोहार जनआशीर्वाद यात्रा की। इससे पहले उनका हेलिकॉप्टर धनबाद जिले के झरिया विधानसभा में उतरा।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 03:47 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 03:47 PM (IST)
झरिया में CM Raghubar Das ने की लैंडिंग, मिशन-65 प्लस के लिए भर गए जोश Dhanbad News
झरिया में CM Raghubar Das ने की लैंडिंग, मिशन-65 प्लस के लिए भर गए जोश Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। जोहार जनआशीर्वाद यात्रा के तहत 16 और 17 अक्टूबर को दो दिन तक मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धनबाद जिले के छह विधानसभा क्षेत्र-निरसा, सिंदरी, झरिया, धनबाद, बाघमारा और टुंडी में पसीना बहाया था। इस दाैरान उन्होंने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाई। इसके तीन बाद ही सोमवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास के पांव अचानक धनबाद की धरती पर पड़े। हालांकि मुख्यमंत्री 15 मिनट तक ही ठहरे। वह हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद जोहार रथ पर सवार होकर धनबाद की सीमा से निकल बोकारो जिले के चंदनकियारी में प्रवेश कर गए। लेकिन, चंद मिनट में ही उन्होंने भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में मिशन- 65 प्लस के लिए जोश भर दिया।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने सोमवार को बोकारो जिले के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र से जोहार जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया। इससे पहले उनका हेलिकॉप्टर धनबाद जिले के झरिया विधानसभा क्षेत्र के तहत सुदामडीह थाना अंतर्गत मोहलबनी त्रिलोकीनाथ मध्य विद्यालय मैदान में 10.55 बजे उतरा। मैदान में सीएम को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उपस्थित धनबाद जिला और खासकर झरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सबको पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में लगने को कहा। इसके बाद मुख्यमंत्री जोहार रथ पर सवार होकर बिरसा पुल को पार कर बोकारो जिले के चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर गए। स्वागत करने वालों मंत्री अमर बाउरी, धनबाद सांसद पीएन सिंह, भाजपा विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह, विधायक राज सिन्हा, जियाडा के सत्येंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह,  महामंत्री सजय झा, मानस प्रसून, पार्षद शिव कुमार यादव, उमेश यादव, उचित महतो, स्वरूप भट्टाचार्य, बप्पी बाउरी, रिंकू शर्मा, बाबू जैना,  स्वरूप सुपकार, सुरेश महतो सहित सैकड़ों शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.