क्रीड़ा भारती के अधिवेशन में पहुंचे सीएम रघुवर दास, संघ प्रमुख से मिले
समापन समारोह में देश भर से आए प्रतिनिधियों और खिलाड़ियों को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत संबोधित करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल दाैपदी मुर्मू उपस्थित रहेंगी।
धनबाद, जेएनएन। क्रीड़ा भारती के तीसरे राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन समारोह में भाग लेने के लिए झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास भी धनबाद पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री करीब डेढ़ हेलिकॉप्टर से धनबाद पहुंचे। वे बरवाअड्डा में लैंड करने के बाद सीधे अधिवेशन स्थल राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचे।इसके बाद अधिवेशन में उपस्थित आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। दूसरी तरफ अधिवेशन का खुला सत्र मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम नावाडीह में होगा। स्टेडियम में आम लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। करीब तीन बजे आरएसएस प्रमुख का संबोधन शुरू होगा।
समापन समारोह में देश भर से आए प्रतिनिधियों और खिलाड़ियों को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत संबोधित करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल दाैपदी मुर्मू उपस्थित रहेंगी। जबकि मुख्यमंत्री रघुवर दास विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी के खेल मंत्री चेतन चाैहान करेंगे। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अमरेश सिंह ने बताया कि खुला सत्र में करीब 20 हजार लोग संघ प्रमुख के मार्गदर्शन को सुनेंगे।