Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: जोहार जनआशीर्वाद यात्रा में हुआ बदलाव, 14 को CM रघुवर करेंगे तीसरे चरण का शुभारंभ

CM रघुवर दास सूबे में जोहार जनआशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। 18 सिंतबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जामताड़ा में पार्टी का झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया था।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 08:53 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:53 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: जोहार जनआशीर्वाद यात्रा में हुआ बदलाव, 14 को CM रघुवर करेंगे तीसरे चरण का शुभारंभ

धनबादा, जेएनएन। दुर्गा पूजा के मद्देनजर मुख्यमंत्री रघुवर दास के जोहार जनआशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब मुख्यमंत्री 11 अक्टूबर के बजाय 14 को निरसा विधानसभा क्षेत्र के चिरकुंडा से तीसरे चरण की यात्रा पर निकलेंगे।

loksabha election banner

झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 से पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास सूबे में जोहार जनआशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। 18 सिंतबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जामताड़ा में पार्टी का झंडा दिखाकर मुख्यमंत्री को यात्रा पर रवाना किया था। धनबाद जिला भाजपा के महामंत्री संजय झा ने बताया कि दुर्गा पूजा के मद्देनजर यात्रा में थोड़ा बदलाव किया गया है। पहले तीसरे चरण का शुभारंभ 11 अक्टूबर को होना था। दुर्गा पूजा के बाद मेला आदि के कारण सड़कों पर भीड़ रहती है। मुख्यमंत्री की यात्रा से सड़कों पर और ट्रैफिक बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है। इसे देखते हुए कार्यकर्म को तीन दिन आगे बढ़ा दिया गया है।

झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य चंद्रशेखर अग्रवाल के अनुसार मुख्यमंत्री दो दिन तक धनबाद में रहेंगे। वह 14 को आएंगे। निरसा विधानसभा क्षेत्र से यात्रा शुरू कर सिंदरी और झरिया विधानसभा होते हुए धनबाद पहुंचेंगे। रात्रि में धनबाद सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। इसके अगले दिन वह धनबाद जिले के शेष विधानसभा क्षेत्रों का दाैरा करेंगे। अग्रवाल के अनुसार तीसरे चरण में मुख्यमंत्री उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा जिले में यात्रा कर जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.