विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चर्लपल्ली स्पेशल बरौनी की जगह दरभंगा से, साहिबगंज में चार घंटे का ब्लॉक; हावड़ा-जमालपुर सहित कई ट्रेनों के समय में बदलाव

Published: Fri, 20 Nov 2026 01:21 PM (GMT+05:30)

चर्लपल्ली से बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन अब वापसी में दरभंगा से चलेगी, जबकि साहिबगंज में 21 नवंबर को फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए चार घंटे का रेल ब्लॉक रहेगा। हावड़ा-गया और हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

हावड़ा-गया और हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव।

हावड़ा-गया और हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव।

HighLights

  1. चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन अब वापसी में दरभंगा से चलेगी।

  2. साहिबगंज में 21 नवंबर को चार घंटे का रेल ब्लॉक।

  3. हावड़ा-गया, हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस के समय में बदलाव।

जागरण संवाददाता, धनबाद। चर्लपल्ली से बरौनी के लिए शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन चलेगी। वापसी में 22 नवंबर को चलने वाली स्पेशल ट्रेन बरौैनी के बदले दरभंगा से चर्लपल्ली के बीच चलाई जाएगी। इस ट्रेन में आठ स्लीपर व 11 जनरल कोच जुड़ेंगे।

07561 चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल शुक्रवार को दोपहर दो बजे खुल कर अगले दिन दोपहर तीन बजे बोकारो, 4:08 चंद्रपुरा, 4:35 पर कतरास एवं शाम 5:45 पर धनबाद आएगी। देर रात दो बजे बरौनी पहुंचेगी।

वापसी में 07562 दरभंगा-चर्लपल्ली स्पेशल रविवार दोपहर 1:30 पर दरभंगा से रवाना होगी। रात 11:25 पर धनबाद, एक बजे चंद्रपुरा होकर मंगलवार सुबह 6:00 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। दरभंगा-चर्लपल्ली स्पेशल में शुक्रवार से टिकटों की बुकिंग शुरू होने की संभावना है।

साहिबगंज स्टेशन 21 नवंबर को चार घंटे का रेल ब्लाक, ट्रेनों के समय में बदलाव

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) निर्माण के लिए 21 नवंबर को चार घंटे का रेल ब्लाक लिया जाएगा। रेलवे की सूचना के अनुसार, ट्रैफिक और पावर ब्लाक रात 12:10 बजे से सुबह 4:10 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इस दौरान रेल परिचालन प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा, 20 नवंबर को दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस साहिबगंज में अपने निर्धारित समय रात आठ बजे के बजाय रात 10 बजे पहुंचेगी और करीब दो घंटे की देरी से रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 13071 हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस का निर्धारित समय रात 9:30 बजे के बजाय रात 10:30 बजे कर दिया गया है। यह ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों को यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों का संशोधित समय जांचने की सलाह दी है, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।