दुर्गा पूजा देखने छपरा से धनबाद आ रही महिला ट्रेन से गिरी, मौत
कालूबथान स्टेशन पर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला छपरा से दुर्गापूजा देखने धनबाद आई थी।
संस, कालूबथान : आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत कालूबथान स्टेशन में मंगलवार की देर रात करीब 1.30 बजे मौर्य एक्सप्रेस से गिरने से एक 36 वर्षीय महिला की मौत हो गयीं। सूचना पाकर मृतका के पति कुमारधुबी निवासी राम पासवान मौके पर पहुंचे। उसने बताया कि मृतका उसकी पत्नी 36 वर्षीय दुर्गावती देवी है। जो अपने गांव बिहार के छपरा से पूजा देखने कुमारधुबी आ रही थी। लेकिन किसी कारणवस वह कुमारधुवी स्टेशन पर नहीं उतर पायी। जिसके कारण वह कालूबथान स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई। वह उतरने का प्रयास किया। इस क्रम में उसका पैर फिसल गया। जिसके कारण यह हादसाहो गया। उसके साथ आठ वर्षीय पुत्री निशा कुमारी भी थी। जो धनबाद स्टेशन पर उतरी एवं वह पूरी तरह सुरक्षित है। राम पासवान ने बताया कि उसके पत्नी गांव में रहकर खेती बाड़ी का देखभाल करती थी। पूजा त्योहार में वह कुमारधुबी आ जाती थी। कालूबथान स्टेशन में कार्यरत आरपीएफ एएसआई छोटन राम ने बताया कि रात लगभग 1.30 बजे घटना हुई। घटना के बाद शव अप लाइन पर होने के कारण अप लाइन से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को लुप लाइन से निकाला गया। सूचना पाकर लगभग सुबह सात बजे कुमारधुबीजीआरपी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया।