Move to Jagran APP

Dhanbad Weahter: कल भी जारी रहेगा मौसम में बदलाव, दोपहर बाद राहत मिलने के संकेत

शनिवार सुबह से ही धूप झुलसा रही है। तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट के बाद भी तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। दोपहर तीन-चार बजे तक धूप अपना तेवर दिखाती रहेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव का अनुमान है।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 03:25 PM (IST)Updated: Sat, 10 Apr 2021 03:25 PM (IST)
Dhanbad Weahter: कल भी जारी रहेगा मौसम में बदलाव, दोपहर बाद राहत मिलने के संकेत
धूप से बचने के लिए छाता लेकर गुजरती युवतियों का फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, धनबाद: शुक्रवार को राहत देने के बाद शनिवार सुबह से ही धूप झुलसा रही है। तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट के बाद भी तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। दोपहर तीन-चार बजे तक धूप अपना तेवर दिखाती रहेगी। इसके बाद मौसम में बदलाव का अनुमान है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश से बिहार तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके साथ बादलों की लंबी श्रृंखला बनी हुई है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव हो रहा है जो रविवार को भी रहेगा। इस बीच 10 अप्रैल को हिमालय के पश्चिमी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसका प्रभाव भी मौसम पर दिखेगा। फिर 13 अप्रैल को भी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से साफ है कि अगले सप्ताह भी मौसम का मिजाज बीच-बीच में बदलता रहेगा।

तेज गर्जन के साथ आंधी चलने की भी संभावना: मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद की मानें तो राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से समेत अन्य इलाकों में शनिवार को जोरदार बादल गरजने के आसार हैं। गर्जन थमने के साथ ही 30 से 40 की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। हल्की बारिश के भी संकेत मिल रहे हैं। उत्तर पूर्वी जिलों में मौसम बदलने से धनबाद के साथ-साथ जामताड़ा,  देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा जैसे जिलों में भी बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है।

दूसरी ओर, मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव कहते हैं कि प्री-मानसून पीरियड में असम समेत देश के पूर्वोत्तर राज्यों में लो प्रेशर के सक्रिय होने और अरब सागर के बादलों की आवाजाही सबसे अधिक होती है। झारखंड के उत्तर पूर्वी जिले उत्तर पूर्वी राज्यों के करीब होने से साहिबगंज से दुमका तक का मौसम बदलता रहता है। लो प्रेशर का दायरा बढ़ने से धनबाद और आसपास भी बारिश होती है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने का प्रभाव भी धनबाद में दिखता है।

14 अप्रैल तक का संभावित तापमान

शनिवार अधिकतम 35 न्यूनतम 23

रविवार अधिकतम 37 न्यूनतम 23

सोमवार अधिकतम 38 न्यूनतम 22

मंगलवार अधिकतम 39 न्यूनतम 23

बुधवार अधिकतम 40 न्यूनतम 25


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.