Move to Jagran APP

Chandrayaan-2: नर हो, न निराश करो मन को... हम होंगे कामयाब एक दिन

Chandrayaan-2 शुक्रवार और शनिवार की रात करीब दो बजे जैसे ही चांद पर कदम रखा धनबाद कोयलांचल झूम उठा। अपने-अपने घरों में टेलीविजन से चिपके लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 02:13 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 02:13 AM (IST)
Chandrayaan-2:  नर हो, न निराश करो मन को... हम होंगे कामयाब एक दिन
Chandrayaan-2: नर हो, न निराश करो मन को... हम होंगे कामयाब एक दिन
धनबाद, जेएनएन। Chandrayaan-2 ने शुक्रवार और शनिवार की रात करीब दो बजे जैसे ही चांद पर कदम रखा पूरे देश की तरह धनबाद कोयलांचल भी झूम उठा। अपने-अपने घरों में टेलीविजन से चिपके लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। हालांकि जैसे ही चंद्रायन से ISRO का संपर्क टूटा लोग निःशब्द हो गए। सबके चेहरे पर निराशा का भाव तैरने लगा।

चंद्रायन-2 से संर्पक टूटने के बाद टेलीविजन के पर्दे पर इसरो मुख्यालय में सन्नाटा और वैज्ञानियों के चेहरे पर चिंता की लकीरों की जैसे ही तस्वीर आई हर किसी के जेहन में एक ही बात उठ रही थी, अब क्या होगा ? हालांकि मन ही मन लोग समझ गए थे कि कुछ न कुछ गड़बड़ है। लेकिन, वह निःशब्द थे। बोल नहीं पा रहे थे। वह यह भी सोच रहे थे कि कुछ चमत्कार हो जाए। लेकिन, जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामने आकर वैज्ञानिकों की हौसलाअफजाई की हर शख्स सदमे से उबरने लगा। प्रधानमंत्री ने कहा-जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। देश आप लोगों की मेहनत पर गर्व करता है। मेरी ओर से आप सब को बधाई। आप लोगों ने विज्ञान और मानव जाति की काफी सेवा की है। आगे भी प्रयास जारी रहेगा। मैं पूरी तरह आपके साथ हूं। ऑल द बेस्ट।
धनबाद के मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा-हमें निराश होने की जरूरत नहीं है। हमारे वैज्ञानिक बधाई के पात्र हैं। आज तक चांद के दक्षिणी धुव्र पर दुनिया के किसी भी देश का यान नहीं पहुंच पाया है। भारतीय वैज्ञानिकों ने Chandrayaan-2 को दक्षिणी धुव्र पर पहुंचा दिया है। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। एक दिन हम जरूर कामयाब होंगे।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनय सिंह ने कहा, विज्ञान में कुछ भी असफल नहीं होता है। हम जितना कर पाते हैं वह हमारी उपलब्धि होती है। चंद्रायन-2 मिशन 99 प्रतिशत सफल रहा है। एक प्रतिशत की विफलता में ही भविष्य की सफलता छिपी है। हमें उम्मीद करनी चाहिए कि हमारे वैज्ञानिक आने वाले दिनों में चांद पर सफलता का पताका लहराने में सफल होंगे।
चंद्रायन- 2 का चांद पर लैंडिंग देखने के लिए बरवाअड्डा स्थित 'अपना ढाबा' होटल में टीवी से चिपक आनंद पाठक ने कहा कि हमारे वैज्ञानिक 99 प्रतिशत सफल रहे, 1 प्रतिशत से चूक गये। इसलिए आप इसे असफल तो नही कह सकते है, बस थोड़ी सी चूक हो गई। हम एक दिन जरूर कामयाब होंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.