Dhanbad Weather Update: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर के दो दिन तक बारिश के आसार, माैसम विभाग ने दी चेतावनी
Jharkhand Weather Update मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर लो प्रेशर सक्रिय हो गया है। 18 नवंबर को लो प्रेशर के बादल आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से में पहुंचेंगे। इस वजह से झारखंड के मौसम में भी बदलाव आएगा।
जागरण संवादाता, धनबाद। मौसम में ठंडक आ गई है। रात का तापमान सर्द होने लगा है। बुधवार को रात में काफी ठंड रही। गुरुवार को भी ठंड का असर बना रहेगा। 19 नवंबर से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने का अनुमान है। 20 नवंबर को झारखंड के कुछ हिस्से में बारिश हो सकती है। 21 और 22 नवंबर को भी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर लो प्रेशर सक्रिय हो गया है। 18 नवंबर को लो प्रेशर के बादल आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से में पहुंचेंगे। लो प्रेशर से मिलने बंगाल की खाड़ी से जाने वाले बादलों की वजह से झारखंड के मौसम में भी बदलाव आएगा।
तापमान में दो से तीन डिग्री बढ़ोत्तरी के आसार
बुधवार को धनबाद का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री पर रहा। गुरुवार को भी तापमान इतना ही रहेगा। शुक्रवार को तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। तापमान में बढ़ोतरी का कारण बंगाल की खाड़ी से आने वाले बादल हैं। बादलों की आवाजाही की वजह से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। हालांकि दिन के तापमान में फिलहाल किसी बदलाव की संभावना नहीं है। दिन का तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच ही बना रहेगा।
बादलों की आवाजाही से बारिश के आसार
इससे पहले पिछले हफ्ते भी बंगाल की खाड़ी से दक्षिण भारत जाने वाले बादलों की वजह से धनबाद समेत राज्य के बड़े हिस्से में मौसम बदल गया था। दो-तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश भी हुई थी। अब एक बार फिर बादलों की आवाजाही शुरू होने के साथ बारिश के आसार हैं। नवंबर में आम तौर पर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होता है जिससे ठंड बढती है। पर एस बार परिस्थति बदल रही है। नवंबर में भी सावन महीने की तरह आसमान में बादल छा रहे हैं और बारिश भी हो रही है।