विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरटांड चैंबर के जेपी सिंह बने अध्यक्ष, संतोष चौरसिया सचिव

By JagranEdited By:
Published: Mon, 14 Mar 2022 08:15 PM (IST)

बरटांड चेंबर का अध्यक्ष बने जेपी सिंह संतोष चौरिया सचिव

बरटांड चैंबर के जेपी सिंह बने अध्यक्ष, संतोष चौरसिया सचिव
बरटांड चैंबर के जेपी सिंह बने अध्यक्ष, संतोष चौरसिया सचिव

बरटांड चैंबर के जेपी सिंह बने अध्यक्ष, संतोष चौरसिया सचिव

जागरण संवाददाता, धनबाद: बरटांड चैंबर आफ कामर्स का चुनाव सोमवार को बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर में संपन्न हुआ। देर शाम इसका परिणाम भी जारी कर दिया गया। इसमें बरटांड़ चैंबर के अध्यक्ष जेपी सिंह, सचिव संतोष चौरसिया व कोषाध्यक्ष राजरजंन सिन्हा चुने गए हैं। वहीं कार्यकारिणी समिति के लिए के टीम का चयन चुनी हुई कमेटी ही करेगी। इससे पहले चुनाव को लेकर दिन भर गहमागहमी का दौर रहा। चुनाव पदाधिकारी केपी गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराया। वहीं पर्यवेक्षक के तौर पर अजय नारायण लाल, मनोरंजन सिंह और प्रेम गांगेसरिया मौजूद थे। परिणाम की घोषणा होते ही हारे हुए प्रत्याशी ने विजयी प्रत्याशी पर कई तरह के आरोप लगाए। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रंजीत सिंह ने कहा कि चुनाव में धांधली हुई है। सदस्यों को वोट के लिए डराया भी गया है। इसकी शिकायत सुबह में ही चुनाव पदाधिकारी केपी गुप्ता से की गई, लेकिन उन्होंने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं चुनाव पदाधिकारी केपी गुप्ता ने कहा कि चुनाव पूरी ईमानदारी के साथ संपन्न हुआ है। चुनाव में 215 सदस्यों ने वोट किया। पांच वोट रद हुए। अन्य प्रत्याशी द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं।

बरटांड़ के दुकानदारों के लिए ड्रेनेज सिस्टम सबसे बड़ी समस्या है। सबसे पहले इसे ठीक करवाने की कोशिश करुंगा। अन्य परेशानियों में भी सभी दुकानदारों के साथ खड़ा रहूंगा।

जेपी सिंह, अध्यक्ष

किसे कितने मिले वोट

अध्यक्ष:

जेपी सिंह -92

सचिन गुप्ता - 56

रंजीत सिंह - 54

सचिव:

संतोष चौरसिया - 101

राजेश मंडल - 23

विवेक भगत - 42

प्रहलाद गुप्ता - 38

कोषाध्यक्ष:

राज रंजन सिन्हा - 144

शंभु वर्णवाल - 61