Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019: सिंदरी में इंद्रजीत के सामने भाजपा की सीट बचाए रखने की चुनाैती, विरोधी छीनने को बेताब

कुर्मी महतो बहुल्य क्षेत्र में मासस के आनंद महतो भाजपा के इंद्रजीत महतो और आजसू के सदानंद महतो स्वजातीय मतों में ज्यादा से ज्यादा घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 12:56 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 12:56 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: सिंदरी में इंद्रजीत के सामने भाजपा की सीट बचाए रखने की चुनाैती, विरोधी छीनने को बेताब
Jharkhand Assembly Election 2019: सिंदरी में इंद्रजीत के सामने भाजपा की सीट बचाए रखने की चुनाैती, विरोधी छीनने को बेताब

सिंदरी [बरमेश्वर ]। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में झारखंड राज्य के निर्माण के साथ ही राजनीतिक समीकरण बदल गया। कभी मासस के गढ़ रहे सिंदरी से 2000 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के फूलचंद मंडल ने माक्र्सवादी समन्वय समिति के चार बार के विधायक आनंद महतो को पराजित कर लाल दुर्ग पर केसरिया ध्वज फहराया था। 2004 में भाजपा के राजकिशोर महतो, 2009 में झाविमो से फूलचंद मंडल, 2014 में भाजपा से फूलचंद मंडल विधायक निर्वाचित हुए। मासस के आनंद महतो लगातार पराजय के बावजूद दूसरे स्थान पर रहे। पराजय का अंतर मात्र चार से पांच हजार होता रहा। 2019 के चुनाव में भाजपा ने इंद्रजीत महतो को चुनाव मैदान में उतारा है।

loksabha election banner

यहां से एक बार फिर मासस के आनंद महतो मैदान में हैं। झामुमो के प्रत्याशी के रूप में फूलचंद मंडल संघर्ष को नया कोण दे रहे हैं। कुर्मी महतो बहुल्य क्षेत्र में मासस के आनंद महतो, भाजपा के इंद्रजीत महतो और आजसू के सदानंद महतो स्वजातीय मतों में ज्यादा से ज्यादा घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैं। महागठबंधन प्रत्याशी फूलचंद मंडल अल्पसंख्यकों को रिझाने में लगे हैं। स्वजातीय मंडल वोटरों के लिए फूलचंद आश्वस्त हैं। हालांकि अन्य प्रत्याशी भी उस पर नजरें जमाए हैं। सपा के हफीजुद्दीन अंसारी अल्पसंख्यक वोटरों के भरोसे मैदान में हैं। भाजपा के पीएन सिंह ने लोकसभा चुनाव में सिंदरी विधानसभा क्षेत्र र्से  1. 27 लाख  मत पाए थे। विधानसभा चुनाव में भाजपा इस प्रदर्शन को दोहराने को बेताब है। भाजपा के नये प्रत्याशी इंद्रजीत महतो नरेंद्र मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान, महिलाओं के लिए रसोई गैस योजना को भाजपा की शानदार उपलब्धि बता कर ग्रामीणों के बीच जा रहे हैं। एनडीए गठबंधन में बिखराव होने से आजसू और लोजपा प्रत्याशी भी मैदान में उतरे हैं। जीत के लिए वे भी पूरी ताकत लगाए हैं।

  • क्षेत्र के तीन प्रमुख मुद्दे

बेरोजगारी : सिंदरी खाद कारखाना रोजगार का प्रमुख केंद्र था। 2002 में खाद कारखाना के बंद हो गया। उसके बाद रोजगार का यहां संकट पैदा हो गया। युवा पलायन करने लगे। खाद कारखाना की बंदी के 17 साल के बाद ङ्क्षहदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड की ओर से खाद कारखाना का पुनरुद्धार हो रहा है। निर्माणाधीन उर्वरक कारखाना में रोजगार की युवाओं में उम्मीदें बढ़ी हैं।

विस्थापन  : सिंदरी खाद कारखाना प्रबंधन द्वारा निॢमत आवासों में पूर्व कर्मचारियों के आश्रित बगैर आवंटन के रह रहे हैं। केंद्रीय उर्वरक मंत्रालय द्वारा आदेश के बावजूद पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों को आवास आवंटित नहीं किया गया है। इनके विस्थापन का खतरा बना हुआ है।

स्वास्थ्य : खाद कारखाना प्रबंधन द्वारा संचालित 205 बेड का अस्पताल खाद कारखाना की बंदी के साथ 2002 में बंद हो गया। 17 सालों से यहां बेहतर अस्पताल नहीं है। आपात स्थिति में रोगियों को धनबाद ले जाना पड़ता है। समय पर उचित इलाज न मिलने से सैकड़ों की मौत भी धनबाद के अस्पताल पहुंचते पहुंचते हो चुकी है।

राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं पर  खरी नहीं उतरी है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और पलायन रोकने में वह विफल रही है। जीतने पर बुनियादी सुविधाओं मसलन शिक्षा, चिकित्सा, पानी, बिजली और रोजगार की समस्याओं का समाधान करूंगा। पुनर्वास के बाद ही विस्थापन हो यह सुनिश्चित करने का प्रयास करूंगा।

-आनंद महतो, मासस प्रत्याशी

विधायक के रूप में मेरे तीनों कार्यकाल विकास के नाम समर्पित रहे हैं। सड़क, पेयजल, तालाबों का जीर्णोद्धार, ग्रामीण विद्युतीकरण और रोजगार प्राथमिकता रही है। यह इलाके की जनता जानती है। हेमंत सोरेन की सरकार बनने पर क्षेत्रीय विकास की रफ्तार दोगुनी होगी। क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान को पूरी शिद्दत से हर समय तैयार रहूंगा।

-फूलचंद मंडल  झामुमो प्रत्याशी

सिंदरी के पुराने गौरव को वापस लाएंगे। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हमारे काम का मूल मंत्र होगा। सरकार की योजनाएं धरातल पर शिद्दत से उतरें इसके लिए हर जतन होगा। पार्टी आलाकमान ने हम पर भरोसा जताया है, उस पर खरा उतर कर दिखाएंगे। आम जन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से ऐतिहासिक जीत के साथ सिंदरी में  कमल खिला देंगे।

-इंद्रजीत महतो, भाजपा प्रत्याशी

  • 2014 का विधानसभा चुनाव

फूलचंद मंडल को मिले वोट - 58623

आनंद महतो को मिले वोट - 52075

  • सिंदरी के कुल वोटर - 316509

महिला वोटर - 148512

पुरुष वोटर - 167989

थर्ड जेंडर - 8


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.