Move to Jagran APP

COVID-19 : धनबाद सहित राज्य में बनाए गए छ: कोरोना केंद्र, यहीं से मिलेगा PPE किट व अन्य सुरक्षा के सामान Dhanbad News

COVID-19 बोकारो और गिरिडीह को धनबाद से ही कोरोना से सुरक्षा की सामग्री मिलेगी। डॉ. राकेश दयाल ने इस संबंध में राज्य के सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखा है।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 04:15 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2020 04:17 PM (IST)
COVID-19 : धनबाद सहित राज्य में बनाए गए छ: कोरोना केंद्र, यहीं से मिलेगा PPE किट व अन्य सुरक्षा के सामान Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस को लेकर प्रमुख जिलों में केंद्र बनाए जा रहे हैं। जिला केंद्र से दूसरे जिले को कोरोना सुरक्षा से संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार के पदाधिकारी डॉ. राकेश दयाल इस संबंध में धनबाद सहित राज्य के सभी सिविल सर्जन को पत्र लिखा है। धनबाद को केंद्र बनाया गया है। यहां से बोकारो और गिरिडीह में आवश्यक सामग्री को उपलब्ध कराया जाएगा।

loksabha election banner

धनबाद में फिलहाल 40 वीटीएम मशीन भेजी गई है। इस किट से मरीजों की सैंपल ली जाती है। इसके साथ अन्य जिलों को भी केंद्र बनाया गया है। वहां भी सामान भेजे जा रहे हैं। अब इन्हीं केंद्र के आधार पर सामानों की आपूर्ति कराई जाएगी। राज्य में धनबाद, रांची, जमशेदपुर समेत कुल छ: ऐसे केंद्र बनाए गए हैं।

धनबाद भेजे गए 1500 मास्क व अन्य सामग्री : धनबाद को केंद्र बनाने के बाद बोकारो और गिरिडीह के लिए मुख्यालय से 15 सौ मास्क और 500 मिलीलीटर के 350 बोतल सैनिटाइजर धनबाद भेजा गया है। इसके साथ 600 हैंड ग्लव्स भेजे गए हैं। जरूरत के हिसाब से गिरिडीह और बोकारो जिले को भी यहां से आपूर्ति कराई जाएगी।

पीपीई किट को लेकर गाइडलाइन जारी : मुख्यालय की ओर से जारी पांच बेहद संक्रमित क्षेत्रों में यह पहनना बेहद जरूरी है। इसमें मरीजों के आइसोलेशन वार्ड, संक्रमित वार्ड, सैंपल लेने वाला टेक्नीशियन, पोस्टमार्टम हाउस और मर्चरी के कर्मचारियों को यह किट पहनना जरूरी है। धनबाद में सदर अस्पताल, पीएमसीएच और गैर-सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों और कर्मचारियों को इसके बारे में सूचित किया गया है।

जिला केंद्र- प्राप्त करने वाला जिला

  • धनबाद- बोकारो, गिरिडीह और धनबाद।
  • दुमका-देवघर, जामताड़ा गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़।
  • हजारीबाग -कोडरमा हजारीबाग रामगढ़ और चतरा।
  • लातेहार- गढ़वा, पलामू, लातेहार।
  • जमशेदपुर- सरायकेला, जमशेदपुर, चाईबासा।
  • राज्य मुख्यालय रांची- रांची, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.