Move to Jagran APP

Giridih: मवेशी चोर का ग्रामीणों ने किया सेंदरा, माैत के बाद पुलिस ने गृहस्वामी समेत छह को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद सुनील की पत्नी बगोदर थाना पहुंची। उसने रोते रोते बताया कि गुरुवार को दोपहर सुनील घर से निकला था। उसने कहा था कि कुछ काम से जा रहे हैं। वह तो मधु बेचने का काम करता था। पुलिस हमें न्याय दिलाए।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 07:42 AM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 09:03 PM (IST)
मवेशी चोर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार ग्रामीण ( फोटो जागरण)।

संवाद सहयोगी, बगोदर (गिरिडीह)। मवेशी चोरी के आरोप में गुुरुवार की रात बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको में एक युवक की ग्रामीणों ने पीटकर हत्या कर दी। उसके दो अन्य साथी फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मरने वाला 35 वर्षीय सुनील पासी विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के चलनिया गांव का रहने वाला है। देर शाम एसपी अमित रेणु ने भी गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात खेतको गांव के रहने वाले दशरथ महतो के घर तीन लोग मवेशी चोरी करने घुसे थे। भनक लगने पर घरवालों ने शोर मचाया। इसपर तीनों भागने लगे। ग्रामीणों ने तीनों का पीछा किया और सुनील को पकड़ लिया। हालांकि, उसके दो अन्य साथी फरार हो गए।

loksabha election banner

14 के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी

बगोदर-सरिया एसडीपीओ नौशाद आलम व थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि सुनील को ग्रामीणों ने बांधकर बुरी तरह पीटा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुक्रवार सुबह मामले की सूचना पाकर पुलिस खेतको गांव पहुंची। आरोपित को इलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीट पीटकर मार दिए जाने के मामले में 14 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। साथ हीछह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

गृहस्वामी समेत छह आरोपितों की हुई गिरफ्तारी

युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने गृहस्वामी दशरथ महतो के अलावा हीरालाल महतो, घनश्याम महतो, जगदीश महतो, नारायण महतो व गजाधर महतो को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

शहद बेचता था सुनील

घटना की जानकारी मिलने के बाद सुनील की पत्नी बगोदर थाना पहुंची। उसने रोते रोते बताया कि गुरुवार को दोपहर सुनील घर से निकला था। उसने कहा था कि कुछ काम से जा रहे हैं। वह तो मधु बेचने का काम करता था। पुलिस मामले की जांच कर हमें न्याय दिलाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.