विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रचनात्मक कार्य से किया बच्चों का मेंटल स्किल डेवलपमेंट Dhanbad News

By Atul SinghEdited By:
Published: Wed, 03 Mar 2021 01:28 PM (IST)

विगत साल भर से विद्यालयों के बंद होने के कारण बच्चों में डिप्रेशन व एंजाइटी की बढ़ती समस्याओं का संज्ञान लेते हुए एमिटी विश्वविद्यालय के फैशन डिपार्टमेंट के अंतिम वर्ष के छात्र बी सी अनंत ने विद्या विहार ट्रस्ट भूली के सानिध्य में मेंटल स्किल डेवलपमेंट ड्राइव चलाया।

कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मेंटल स्किल डेवलपमेंट ड्राइव चलाया। (जागरण)
कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मेंटल स्किल डेवलपमेंट ड्राइव चलाया। (जागरण)

भूली, जेएनएन: विगत साल भर से विद्यालयों के बंद होने के कारण बच्चों में डिप्रेशन व एंजाइटी की बढ़ती समस्याओं का संज्ञान लेते हुए, एमिटी विश्वविद्यालय के, फैशन डिपार्टमेंट के अंतिम वर्ष के छात्र बी सी अनंत ने, विद्या विहार ट्रस्ट, भूली, के सानिध्य में 7 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मेंटल स्किल डेवलपमेंट ड्राइव चलाया।

विद्यालयों के बंद रहने के कारण बच्चों में भारी मात्रा में स्ट्रेस व टेंशन देखने को मिल रहा था जिससे, आए दिन बच्चों द्वारा सुसाइड जैसे गंभीर कदम उठाए जा रहे थे। इस बढ़ती समस्या के समाधान हेतु, छात्र ने विभिन्न एक्टिविटीज के माध्यम से अलग-अलग लेवल्स पर मानसिक कौशल विकास के लिए कार्य किया। इनमें से बच्चों को पेंटिंग से लेकर संगीत, पेपर क्राफ्ट मेकिंग के तहत प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसे गुण सिखाए गए।

साथ ही साथ बच्चों के एक्सपीरियंशियल सेशन से उनके विचार जाने गए। अंततः सभी बच्चों को पुरस्कृत करके उनका सम्मान किया गया साथ ही साथ उनको स्टेशनरी मटेरियल भी भेंट किए गए।

इस रिसर्च ड्राइव के लिए, अनंत अपनी मेंटर मिस प्रतिभा मलिक एवं अपनी यूनिवर्सिटी का सहृदय धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही विद्या विहार ट्रस्ट की ट्रस्टी डॉक्टर चंपक लता जी का भी धन्यवाद ज्ञापन किया जिन्होंने उन्हें यह अवसर प्रदान किया व समर्थन दिया।

7 से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के इस मानसिक कौशल विकास के कार्यक्रम की उनके माता-पिता ने भी सराहना की है, और बच्चों में आए सकारात्मक बदलाव से वे अत्यंत प्रसन्न है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।