Move to Jagran APP

बिहार के तीर्थयात्रियों से भरी बस दुमका में पलटी, नालंदा के 35 घायल, 9 की हालत गंभीर

Dumka Bus Accident दुमका-देवघर मुख्य मार्ग एनएच 114ए में जमुआ-दुधानी के बीच यात्रियों से भरी एक बस सोमवार की देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल नाै को दुमका मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

By MritunjayEdited By: Published: Tue, 08 Feb 2022 09:29 AM (IST)Updated: Tue, 08 Feb 2022 12:20 PM (IST)
बिहार के तीर्थयात्रियों से भरी बस दुमका में पलटी, नालंदा के 35 घायल, 9 की हालत गंभीर
हादसे के बाद सड़क किनारे पड़ी बस ( फोटो जागरण)।

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका)। झारखंड के दुमका जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के दुमका-देवघर मुख्य मार्ग एनएच 114ए में जमुआ-दुधानी के बीच तीर्थयात्रियों से भरी एक बस सोमवार की देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें गंभीर स्थिति में घायल नौ यात्रियों को बेहतर चिकित्सा के लिए फूलो-झानो मेडिकल कालेज दुमका रेफर कर दिया गया। सभी श्रद्धालु बाबा बासुकीनाथ की पूजा-अर्चना करने के बाद अपनी रिजर्व बस से बिहार के नालंदा जिला अंतर्गत अस्थमा गांव जा रहे थे। इसी दाैरान बस हादसे की शिकार हो गई। 

loksabha election banner

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने दिखाई संवेदनशीलता

स्थानीय गामीणों व टीम बादल के सदस्यों के द्वारा स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को घटना की सूचना दी गयी। कृषि मंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित पहल की व उनके निर्देश पर जरमुंडी बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू, जरमुंडी सीओ राजकुमार प्रसाद, बासुकीनाथ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष ओझा, उपाध्यक्ष अमित कुमार साह उर्फ छोटू साह व टीम बादल के सदस्य अविलंब घटनास्थल से लेकर जरमुंडी सीएचसी तक रेस हो गए। घायलों की चिकित्सा में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों की टीम के अलावा स्थानीय समाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल, रोहित रंजन, कुंदन पत्रलेख, अमित उर्फ छोटू साह, गौरवकांत प्रसाद, केशव साह, राजेश गुप्ता सहित अन्य युवाओं ने भरपूर सहयोग किया।

घायलों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण

जरमुंडी बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू, जरमुंडी सीओ राजकुमार प्रसाद, बासुकीनाथ नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष ओझा द्वारा ठंड से बचाव के लिए सभी घायलों को कंबल दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने बिहार के नालंदा जिले की पुलिस से संपर्क साध घटना की जानकारी दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.