Jharkhand: अपना घर छोड़ चुकी प्रेमिका ने शादी की जिद की तो प्रेमी ने मार डाला, गिरफ्तार
बोआरीजोर थाना क्षेत्र के बड़ाचोरी गांव में 16 वर्षीय पिंकी की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने पिंकी पहाड़िन का शव उसके प्रेमी के घर से बरामद किया। प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
गोड्डा, जेएनएन। शादी की जिद कर रही प्रेमिका की प्रेमी ने हत्या कर दी। प्रेमिका ने छह महीने पहले अपना घर छोड़ प्रेमी के घर पहुंच गई थी। इसके बाद से वह प्रेमी के घर ही रहती थी। रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। प्रेमी ने पिटाई की। इससे प्रेमिका की मृत्यु हो गई। इस मामले में गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना की पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
बोआरीजोर थाना क्षेत्र के बड़ाचोरी गांव में 16 वर्षीय पिंकी पहाड़िन की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने पिंकी पहाड़िन का शव उसके प्रेमी के घर से बरामद किया। हत्या के इस मामले में पुलिस ने मौके पर आरोपित प्रेमी सुलेमान मालतो को गिरफ्तार के लिया है। मृतका बीते छह माह से अधिक समय से अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। पहाड़िया परिवार की पिंकी पहाड़िन की शादी लॉकडाउन के कारण बार-बार टल रही थी। वह पिछले छह माह से अपने प्रेमी सुलेमान मालतो के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। रविवार को हाट जाने के सवाल पर पिंकी और सुलेमान में झगड़ा हुआ। इस दौरान सुलेमान ने पिंकी की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से घायल पिंकी की घर में मृत्यु हो गई। सोमवार की सुबह यह बात पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर मृतका के माता-पिता जो बोरियो थाना क्षेत्र के कुसटांड़ के रहने वाले हैं, बड़ाचोरी गांव आए । पिंकी के पिता चार्लीस मालतो बोरियो थाना के चौकीदार भी है। उन्होंने बोआरीजोर थाना की पुलिस को लिखित आवेदन देकर कर सुलेमान मालतो पर हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस ने हत्यारोपित सुलेमान मालतो को गिरफ्तार कर लिया है । वही शव को अपने कब्जे में लेकर बोआरीजोर थाना की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। थाना प्रभारी नारायण तुविद ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद माता पिता को सौंप दिया जाएगा। वहीं गिरफ्तार प्रेमी को जेल भेजने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।