विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड अभ‍िनेता आद‍ित्‍य पंचोली ने धनबाद में तलाशी फ‍िल्‍म जगत के ल‍िए असीम संभावनाएं... कहा यहां आकर मजा आ गया

By Atul SinghEdited By:
Published: Sun, 24 Jul 2022 04:24 PM (IST)

बाॅलीवुड अभ‍िनेता आद‍ित्‍य पंचोली धनबाद आए हुए है। इसी क्रम मुनीडीह के भूम‍िगत खदान का दर्शन क‍िया। जीवन में पहली ...और पढ़ें

अभ‍िनेता आद‍ित्‍य पंचोली धनबाद आए हुए है। इसी क्रम में धनबाद के मुनीडीह के भूम‍िगत खदान का दर्शन क‍िया। (जागरण)
अभ‍िनेता आद‍ित्‍य पंचोली धनबाद आए हुए है। इसी क्रम में धनबाद के मुनीडीह के भूम‍िगत खदान का दर्शन क‍िया। (जागरण)

संवाद सहयोगी, पुटकी : बाॅलीवुड अभ‍िनेता आद‍ित्‍य पंचोली धनबाद आए हुए है। इसी क्रम में मुनीडीह के भूम‍िगत खदान का दर्शन क‍िया। जीवन में पहली बार उन्‍हें ये मौका म‍िला। इसे लेकर वो काफी उत्‍साह‍ित द‍िखे। इसका खुब लुत्‍फ उठाया। खदान में इंट्री से लेकर बाहर न‍िकलने तक लगातार उनके चेहरे की भाव भंग‍िमा बदलती रही। कभी प्रसन्‍नता तो कभी आश्‍चर्य चेरहे से झलकते रहे।  मजदूरों को जमीन के नीचे काम करता देख कुछ पल के ल‍िए तो हक्‍के-बक्‍के रह गए। 

करीब एक घंटे के इस सफर ने उन्‍हें काफी प्रभाव‍ित क‍िया। कहा यहां आकर मजा आ गया। यह मेरे ल‍िए एक रोमांच पैदा करने वाला अनुभव रहा। इसे मैं समेट कर अपने साथ ले जाउंगा। मजदूरों के इस कार्य के ल‍िए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। कोयलाचंल की तरीफ करते हुए कहा क‍ि यहां फ‍िल्‍म जगत के ल‍िए असीम संभावनाएं है।  फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को कोयलांचल पर ध्यान केंद्रित कर फिल्में बनानी चाहिये। पूरे देश को यहां के अनुठे अनुभव से पर‍िच‍ित होना चाह‍िए। फ‍िल्‍म के जर‍िए यह संभव है। उनके साथ इस दौरान जनता मजदूर संघ के महामंत्री स‍िद्वार्थ गौतम साथ में थे।

बॉलीवुड स्‍टार आद‍ित्‍य पंचोली को मुनीडीह में जमंस के कार्यकता स्‍वागत करते हुए। (जागरण)

इससे पूर्व मुनीडीह पहुंचने पर जमसं के क्षेत्रीय सचिव सह दुबराजडीह पंचायत के मुखिया रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मुनीडीह गेट पर गाजे–बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहीं क्षेत्रीय जीएम जेएस माहापात्रा ने अपने कार्यालय में गर्मजोशी से आदित्य पंचोली व सिद्धार्थ गौतम का अभिनंदन किया।

बॉलीवुड एक्‍टर आद‍ित्‍य पंचोली पूर्व व‍िधायक कुंती स‍िंह के स्‍वजनों के साथ स‍िंह मैंशन में। (सौ. सोशल मीड‍िया)

 मौके पर बीसीसीएल के एरिया इंजीनियर(इएण्ड एम) आरआर करण,मैनेजर एसके पांजा, सीताराम राउत के अलावे संघ के मुखिया बिजेंद्र उर्फ बिजय पासवान,मुखिया प्रतिनधि विकास चौधरी, विजय प्रसाद, दीपक वाघेला, बामदेव सिंह, मुखिया विनोद सिंह,अजय सिंह,प्रीतम सिंह,बसंत नारायण सिंह, सुमित सिंह चौधरी,अजय सिंह, संजय सिंह, टिंकू भारद्वाज, चंदन सिंह, राहुल सिंह, मंटू चौधरी, आदित्य राय, विनोद सिन्हा, राज किशोर सिंह, चंदन मिश्रा, उदय सिंह, करण सिंह, तारा लाल सिंह पंकज सिंह, अमर भारद्वाज आदि मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।