Move to Jagran APP

हैवानियत की हद पार... 50 हजार में खरीद विवाहिता से करता था दुष्कर्म, ग्रामीणों ने ठुकाई कर बोकारो पुलिस को साैंंपा

भैरव महतो ने विवाहिता को अगवा कर लिया। उसे गाड़ी से वह जबरन जैनामोड़ ले गया। वहां नसीम अंसारी नामक व्यक्ति को 50 हजार रुपये में छह माह पहले बेच दिया था। नसीम जैनामोड़ स्थित अपने घर में उसे बंद रखता था।

By MritunjayEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 11:58 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 12:31 PM (IST)
हैवानियत की हद पार... 50 हजार में खरीद विवाहिता से करता था दुष्कर्म, ग्रामीणों ने ठुकाई कर बोकारो पुलिस को साैंंपा
विवाहिता को खरीदने के बाद नसीम दुष्कर्म करता था ( प्रतीकात्मक फोटो)।

बेरमो, जेएनएन। बोकारो जिले के बेरमो के एक गांव की रहने वाली एक विवाहिता को गांव के ही भैरव महतो नामक युवक ने छह माह पहले बेच दिया था। उसके खरीदार ने भी उस पर जुल्मों की इंतेहा कर दी। उसकी पिटाई के साथ उसे हवस का शिकार भी बनाया। किसी प्रकार उसके चंगुल से छूटकर वह घर लौटी तो दुष्कर्मी उसे लेने उसके गांव पहुंच गया। वहां ग्रामीणों ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। मानव तस्करी का यह मामला सामने आने के बाद पूरा इलाका सन्न है।

loksabha election banner

महिला और उसके पति ने पुलिस से मांगा न्याय

महिला ने पति व अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ  पेंक-नारायणपुर थाना जाकर बुधवार को न्याय मांगा है। भरी आंखों से उसने बताया कि उसके गांव के ही भैरव महतो ने उसे अगवा कर लिया। उसे गाड़ी से वह जबरन जैनामोड़ ले गया। वहां नसीम अंसारी नामक व्यक्ति को 50 हजार रुपये में छह माह पहले बेच दिया था। नसीम जैनामोड़ स्थित अपने घर में उसे बंद रखता था। उसके साथ दुष्कर्म करता था। उसे प्रताडि़त करता था। एक दिन तो उसने हद कर दी। उसे कई बार पीटा। उसकी चीख पुकार सुन पड़ोसी पहुंच गए। तब वह वहां  के ग्रामीणों के सहयोग से किसी प्रकार छूटकर छह जनवरी को अपने पति के पास आ गई। बुधवार को उसे तलाश करता हुआ नसीम उसके घर तक आ गया। उसे बुलाने लगा, घबराकर उसने शोर मचाया तब वह भागा। ये देख ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। 

पीडि़ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित नसीम अंसारी से पूछताछ की है। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। भैरव की तलाश कर रहे हैं।

- अरुण कुमार शर्मा, प्रभारी, पेंक-नारायणपुर थाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.