Move to Jagran APP

हेमंत सरकार में चलेगा 'बोकारो ब्रांड नाैकरशाही' का जलवा, शुरूआत में ही मिल रहे संकेत; जानिए

सेवानिवृत्त IAS बीके त्रिपाठी को लेकर भी राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा है। वे मुख्यमंत्री के सलाहकार बन सकते हैं। त्रिपाठी बोकारे के रहने वाले हैं।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 05:37 PM (IST)
हेमंत सरकार में चलेगा 'बोकारो ब्रांड नाैकरशाही' का जलवा, शुरूआत में ही मिल रहे संकेत; जानिए
हेमंत सरकार में चलेगा 'बोकारो ब्रांड नाैकरशाही' का जलवा, शुरूआत में ही मिल रहे संकेत; जानिए

धनबाद, जेएनएन। हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सबकी नजर झारखंड की नाैकरशाही में होने वाले फेरबदल पर है। अच्छी कुर्सी हासिल करने की चाहत रखने वाले अधिकारी बोकारो कनेक्शन से खुद को जोड़ने में जुट गए हैं। क्योंकि हेमंत सरकार में 'बोकारो ब्रांड नाैकरशाही' का ही जलवा कायम रहेगा। इसके संकेत शुरूआती ट्रांसफर-पोस्टिंग से ही मिल रहे हैं। 

loksabha election banner

विनय चाैबे बन सकते मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक कर्म क्षेत्र संताल परगना है। लेकिन, उनका घर-परिवार बोकारो में रहता है। मुख्यमंत्री का बचपन बोकारो में बीता है। उनके बचपन और छात्र जीवन के साथ-साथ सोरेन परिवार से जुड़े कई भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के रूप में चयनित हुए हैं। इन अधिकारियों में झारखंड कैडर के भी शामिल हैं, जो सूबे में विभिन्न पदों पर पदस्थापित हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में झारखंड के मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय चाैबे को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाने की चर्चा जोरों पर है। चाैबे बोकारो से ही आते हैं। झारखंड सरकार के तीन आइएएस अधिकारी-सुनील कुमार वर्णवाल, के रवि और राहुल पुरवार के नाम को मुख्य चुनाव पदाधिकारी के लिए दिल्ली भेजा गया है। इनमें से किसी एक के नाम की सहमति मिलते ही विनय चाैबे को पदमुक्त कर दिया जाएगा। इसके बाद चाैबे को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव बनाए जाने की संभावना है। 

रघुवर सरकार में उपेक्षित प्रशांत कुमार की हुई वापसी 

हेमंत सोरेन ने 29 दिसंबर, 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद 17 जनवरी, 2020 को राज्य सरकार के विभागों में लंबे समय से तैनात कई IAS अधिकारियों का तलाबदला किया गया। रघुवर सरकार में पांच साल तक उपेक्षित रहे प्रशांत कुमार को महत्वपूर्ण ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बना दिया गया। प्रशांत कुमार की स्कूली शिक्षा बोकारो से ही हुई है। सोरेन परिवार के नजदीकी माने जाते हैं। इसी तरह भवन निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार को योजना सह वित्त विभाग का सचिव बनाया गया। सुनील कुमार दो-दो दफा बोकारो के उपायुक्त रह चुके हैं। नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह को प्रमोट कर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव की जिम्मेदारी साैंपी गई। कुमार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं आवास विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अजय कुमार भी बोकारो से ही आते हैं। इस सरकार में बोकारो से आने वाले IAS अविनाश कुमार, IPS इंद्रजीत महथा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी जगबंधु महथा को भी महत्वपूर्ण विभाग मिलने की चर्चा है। 

बीके त्रिपाठी बन सकते सलाहकार 

सेवानिवृत्त IAS बीके त्रिपाठी को लेकर भी राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा है। वे मुख्यमंत्री के सलाहकार बन सकते हैं। त्रिपाठी बोकारो के रहने वाले हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वे विश्व बैंक से जुड़े थे। त्रिपाठी का सोरेन परिवार से नजदीकी है। बोकारो से स्कूली शिक्षा ग्रहण करने वाले चास के एसडीएम शशि प्रकाश सिंह को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी साैंपी जा सकती है। रघुवर सरकार में उपेक्षित IAS, IPS और JAS अधिकारियों को हेमंत सरकार में दिन फिरने की उम्मीद है। इसे देखते हुए अधिकारी महत्वपूर्ण पद हासिल करने के लिए खुद को बोकारो कनेक्शन से जोड़ने में लग गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.