Dhanbad में याद किए गए भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक; नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के कतरास क्षेत्र शाखा के तत्वावधान में केशलपुर कोलियरी कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेगड़ी की पुण्यतिथि समाजिक समरसता दिवस मनाई गई। समर्थकों ने सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। समर्थकों ने सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
संवाद सहयोगी, कतरास: धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के कतरास क्षेत्र शाखा के तत्वावधान में केशलपुर कोलियरी कार्यालय में भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेगड़ी की पुण्यतिथि समाजिक समरसता दिवस मनाई गई। समर्थकों ने सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात संघ की गीत गाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कामदेव महतो ने उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। क्षेत्रीय सचिव एलपी महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में फैले विषमताओं को मिटा करके ही समाजिक समरसता कायम की जा सकती है। जब तक समाज में ऊंच-नीच, अमीर गरीब, जात-पात, धर्म संप्रदाय और संस्कृति के नाम पर भारत बंटे रहेंगे, तब तब सामाजिक समरसता कायम नहीं हो सकती है। संघ कार्यकर्ताओं को इस दिशा में काम करना होगा, तभी हम इस महान उद्देश्य को पूरा कर पायेंगे। कार्यक्रम में नवनीत कुमार सिंह, भौमिक महतो, राजु सिंह, राघवेंद्र नारायण पांडेय, राजेश मंडल, सुनील कुमार, मनोज नोनियां, महेन्द्र चौहान, महेन्द्र मंडल, सत्यनारायण प्रसाद, कृष्णा राजवंशी, क्युमुद्दीन मौजूद थे। इसके साथ गोंविदपुर व सिजुआ क्षेत्र के संघ समर्थकों ने पुण्यतिथि आयोजित किया।