रक्तदान कर आरएसएस के स्वयं सेवकों ने मनाया शहीद दिवस
शहीद दिवस पर रक्तदान करने वालों में महिला व पुरुष भी थे। प्रत्येक वर्ष राजगुरु सुखदेव व भगत सिंह के बलिदान पर 23 मार्च को वीर क्रांतिकारियों को रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी जाती है।
By mritunjayEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 11:59 AM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 11:59 AM (IST)
धनबाद, जेएनएन। डॉ. हेडगेवार जन्मशताब्दी सेवा समिति उत्तरी छोटानागपुर की तरफ से शनिवार को न्यू कॉलोनी जगजीवन नगर में शहीद दिवस मनाया गया। इस माैके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आरएसएस के हीरापुर नगर के स्वयं सेवकों ने रक्तदान किया।
शहीद दिवस पर रक्तदान करने वालों में महिला व पुरुष भी थे। प्रत्येक वर्ष राजगुरु, सुखदेव व भगत सिंह के बलिदान पर 23 मार्च को वीर क्रांतिकारियों को रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी जाती है। तीनों के चित्रों पर श्रद्धांजलि देकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में जयप्रकाश नारायण सिंह, प्रमोद झा, अजय सिंह, संतोष सिंह, मृत्युंजय कुमार, मनोज कुमार, जेपीएन साहू, अशोक सिंह आदि का योगदान रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें