Move to Jagran APP

किसानों के हित में भाजपाइयों ने दिया धरना

संवाद सहयोगी कतरास राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा प्रदेश कमेटी के

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 08:41 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 08:41 PM (IST)
किसानों के हित में भाजपाइयों ने दिया धरना
किसानों के हित में भाजपाइयों ने दिया धरना

संवाद सहयोगी, कतरास: राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा प्रदेश कमेटी के द्वारा आहूत कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कतरास तथा आसपास के इलाकों में भाजपा समर्थकों ने धरना प्रदर्शन किया। कतरास अंचल के वार्ड एक के टंडा और वार्ड तीन के लकड़का बस्ती में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। राज्य सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करना बंद करें। सरकार किसानों के हित में ठोस कदम उठाए। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरना में भरत शर्मा, महेश पासवान, प्रकाश राम गुप्ता, बबलू बनर्जी, सूर्यदेव मिश्रा सोनू शर्मा, मनबोध स्वर्णकार, बबलू मिश्रा, कुंदन सिंह, हरेंद्र सिंह, निलेश सिंह, प्रकाश चंद रजवार, श्याम किशोर कल्लू, मुकेश झा,आशु रजवार, मनोज कुमार देशवाली, राजेश रजवार, भवानी रजवार, जन्मेजय रजवार, राजू केसरी, चंद्रावती देवी, गौतम रजवार, सुभद्रा देवी, ललिता देवी, शंकर कुमार आदि शामिल थे।

loksabha election banner

नावागढ़: सिनीडीह में गौरचंद्र बाउरी के नेतृत्व में खेत में एक दिवसीय धरना दिया गया। गौरचंद्र ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। चुनाव में जो वादा किया गया था, वह आज तक किसानों को लाभ नहीं मिला। नंदू पात्रा, रामजी चौहान, आनंद बाउरी, बंटी महतो, लाला बाउरी, गोपाल बाउरी आदि शामिल थे।

बाघमारा: किसानों के हित व सम्मान के समर्थन में बाघमारा प्रखंड भाजपा ने खेत में सांकेतिक धरना दिया। खानुडीह स्थित बासंती चौक के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार द्वारा धान का बीज अब तक किसानों को उपलब्ध नहीं कराने पर विरोध जताया। बच्चू राय, मुखिया गोपाल महतो, अजित पांडेय, अक्षत पांडेय,नरेश ठाकुर, डेगलाल रवानी, ओझा पांडेय, संदीप पाण्डेय थे।

निचितपुर: रेंगुनी पंचायत के धारजोरी, पातामहुल व बांसमुड़ी के समीप खेतों में किसानों के समर्थन में हल बैल के साथ प्रदर्शन किया। रमेश महतो, रंजीत सिंह, सुरेश किस्कू, पप्पू साव, सुरेंद्र हेंम्ब्रम, संजय सिंह शामिल आदि थे।

बरोरा: भाजपा किसान मोर्चा के नेता नरेश सिंह के नेतृत्व में बेहराकुदर पंचायत के किसानों ने खेतों में धरना दिया। धरना में नागेश्वर सिंह, गौतम सिंह, छुटू रजक, राजनंदन सिंह, शरण सिंह, जयंति सिंह, माणिक महतो, अमर महतो, सुमन महतो आदि शामिल थे।

राजगंज: भाजपा किसान मोर्चा राजगंज मंडलद द्वारा कारीटाड़ एवं फातामहूल गांव में खेत में मंडल पदाधिकारियों एवं किसानों ने धरना दिया। मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला मंत्री काशी प्रसाद महतो, राजेंद्र महतो, रमेश महतो, सुरेश किस्कु, सुजीत चौधरी, पप्पू साव, संजय सिंह, अरुण हेम्ब्रम, बुधन महतो, डेगलाल महतो, मीणा देवी, कालीचरण महतो, भोला महतो, साधुचरण महतो आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.