Move to Jagran APP

कोरोना महामारी को लेकर बूथ स्तर पर लोगों को जागरूक करेगी भाजपा, आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने का भी निर्देश Dhanbad News

भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा गया है। उनसे आम लोगों को भी इस एप से जोड़ने को कहा गया है। यह अभियान बूथ स्तर तक चलेगा।

By Sagar SinghEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 09:16 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 09:26 AM (IST)
कोरोना महामारी को लेकर बूथ स्तर पर लोगों को जागरूक करेगी भाजपा, आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने का भी निर्देश Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। एक तरफ कयास लगाए जा रहे हैं कि चंद दिनों बाद लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने वाली है। लोग उसके बाद की योजनाएं बनाने लगे हैं। दूसरी तरफ भाजपा की दीर्घावधि योजनाएं अभी भी कोरोना महामारी से निपटने के लिए चलाए जाने वाले अभियानों की ही है। केंद्र की सत्ताधारी पार्टी की इन योजनाओं से तो लॉकडाउन की अवधि में विस्तार की ही संभावनाएं लग रही है।

loksabha election banner

कोरोना को लेकर गुरुवार को भाजपा जिलाध्यक्षों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के तहत बैठक हुई। धनबाद से जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में भाग लिया। उन्होंने बताया कि सभी जिला कमेटियों को कोरोना वायरस के खतरों से लोगों को जागरूक करने के लिए कई बिंदुओं पर काम करने का टास्क दिया गया है।

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराएंगे कार्यकर्ता : भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा गया है। उनसे आम लोगों को भी इस एप से जोड़ने को कहा गया है। यह अभियान बूथ स्तर तक चलेगा। एप से पता चलेगा कि आप यदि सफर कर रहे हैं तो कोरोना के कितने पास कितने दूर हैं। जिन इलाकों में जा रहे हैं वे कोरोना वायरस के संक्रमण से कितने सेफ हैं।

मास्क निर्माण व वितरण का भी निर्देश : पार्टी ने महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए यह सूची बनाने को कहा गया है कि कौन किस एनजीओ या किसी अन्य स्वयंसहायता समूह से जुड़ी हैं। उनके सहयोग से व्यापक पैमाने पर मास्क का निर्माण करने व वितरण करने की भी जिम्मेदारी दी गई है। फिलहाल निरसा में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता मास्क वितरण का अभियान चला रही हैं। इससे पूर्व मोदी केयर में रकम जमा करने व मोदी आहार का वितरण करने का भी निर्देश दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.