Move to Jagran APP

Bermo by-election: सत्ताधारी गठबंधन की चुनाैती से निपटने को टीम भाजपा तैयार, बेरमो के मोर्चे पर 5 सांसद व 12 विधायक

भाजपा ने बेरमो से योगेश्वर महतो उर्फ बाटुल और दुमका से पूर्व मंत्री डॉ. लुईस मरांडी को प्रत्याशी बनाया है। प्रचार के दाैरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सत्ताधारी गठबंधन को घेरने के लिए भाजपा की टीम तैयार है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 01:08 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 01:08 PM (IST)
बेरमो और दुमका विधानसभा क्षेत्र में 3 नवंबर को उपचुनाव होना है।

बोकारो, जेएनएन। 3 नवंबर को झारखंड विधानसभा की दो सीटों के लिए उपचुनाव होगा। उपचुनाव में हार-जीत का झारखंड की हेमंत सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। दोनों सीटें- बेरमो और दुमका झामुमो गठबंधन के खाते की हैं। कांग्रेस विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के कारण बेरमो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दुमका विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव हो रहा है। बेरमो से कांग्रेस ने दिवंगत विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह के बेटे जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। दुमका से झामुमो के टिकट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन प्रत्याशी हैं। भाजपा के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। क्योंकि दोनों सीटें भाजपा के पास नहीं थी। उपचुनाव में भाजपा को अगर एक भी सीट मिल गई तो यह झामुमो गठबंधन के लिए मानसिक ताैर पर एक बड़ा झटका होगा। इसलिए भाजपा ने उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक देने की रणनीति तैयार की है। 

loksabha election banner

भाजपा की टीम में तीन पूर्व मुख्यमंत्री, 12 सांसद और 25 विधायक 

भाजपा ने बेरमो से योगेश्वर महतो उर्फ बाटुल और दुमका से पूर्व मंत्री डॉ. लुईस मरांडी को प्रत्याशी बनाया है। प्रचार के दाैरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सत्ताधारी गठबंधन को घेरने के लिए भाजपा की टीम तैयार है। इस टीम में तीन पूर्व मुख्यमंत्री, 12 सांसद और 25 विधायक शामिल हैं। बेरमो उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने  कांग्रेस को घेरेने के लिए रणनीति तैयार की है। चुनावी मैदान में प्रत्याशी के समर्थन के लिए 12 विधायक, पांच सांसद व तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को आवश्यकता अनुसार समय देने के लिए कार्यक्रम बनाया गया है। बोकारो जिले के नेताओं को पांच-पांच बूथ की जवाबदेही दी गई है। पार्टी ने कुल 468 बूथों के लिए 98 शक्ति केन्द्र बनाया है। प्रत्येक शक्ति केन्द्र के लिए जिला स्तर का एक भाजपा नेता पूरी व्यवस्था देखरेख करेगा। इसके अलावा आजसू के कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर तैनात करने एवं समन्वय स्थापित करने के लिए सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इस बीच गोमिया विधानसभा के सीमावर्ती मतदान केन्द्रों के लिए गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो को जवाबदेही दी गई है। जबकि झारखंड विकास मोर्चा के भाजपा में विलय होने के बाद मुखिया संघ के अध्यक्ष मंतोष सोरेन  व जय नारायण मरांडी को पूर्व सीएम बाबू लाल मरांडी ने आदिवासी गांवों के वोट को एकत्रित करने की जवाबदेही दी है। 

कौन-कौन विधायक व सांसद करेंगे कैंप

चुनाव में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सह चंदनकियारी विधायक अमर बाउरी, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, भवनाथपुर विधायक भानू प्रताप शाही , बाघमारा विधायक ढुलू महतो, जय प्रकाश भाई पटेल, कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव , धनबाद विधायक राज सिन्हा, मनीष जायसवाल , सहित अन्य विधायक क्षेत्र में रहेंगे।  सांसद व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनपूर्णा देवी , हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, चतरा सांसद सुनील सिंह , धनबाद सांसद पीएन सिंह को भी अधिक से अधिक समय बेरमो में देने के लिए कहा गया है। वहीं बाबू लाल मरांडी, अर्जुन मुंडा तथा रघुवर दास की दो-दो सभा हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.