Move to Jagran APP

पंचायत चुनाव जल्द कराने को भाजपा का प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों के चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर जिला भाजपा ने शनिवार को जिले के प्रत्येक प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना दिया। इस क्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने नेतृत्व में जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धनबाद सदर प्रखंड मुख्यालय पर धरना पर बैठे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 08:00 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 08:00 PM (IST)
पंचायत चुनाव जल्द कराने को भाजपा का प्रखंड मुख्यालयों पर धरना

धनबाद : त्रिस्तरीय ग्राम पंचायतों के चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर जिला भाजपा ने शनिवार को जिले के प्रत्येक प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना दिया। इस क्रम में धनबाद विधायक राज सिन्हा ने नेतृत्व में जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धनबाद सदर प्रखंड मुख्यालय पर धरना पर बैठे। इस दौरान विधायक राज सिन्हा ने कहा कि इस सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत सरकार का चुनाव नहीं करा कर ग्राम पंचायती व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। चुनाव नहीं होने के कारण ग्रामीण इलाकों में चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं का बुरा हाल है। निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति में ग्रामीण विकास को काई काम धरातल पर नहीं उतर पा रहा। वहीं अधिकारियों की मनमानी से जनता त्राहिमाम कर रही है।

loksabha election banner

धनबाद महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार डरी हुई सरकार है। इसलिए वह पंचायत चुनाव कराने से डर रही है। जबकि प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य प्रियंका पाल ने कहा कि यह सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है और बेरोजगारों पर लाठी चलवाती है। कार्यक्रम का संचालन धनबाद महानगर के महामंत्री नितिन भट्ट और समापन बीरेंद्र हांसदा ने किया। मौके पर धनबाद महानगर के संजय झा, रमेश कुमार राही, रमा सिन्हा, यूवा मोर्चा अध्यक्ष अमलेश सिंह, मानस प्रसून, मिडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसार्थी, शेखर मुन्ना, सुमन सिंह, बरटांड मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, बरटांड मंडल महामंत्री टुन्ना सिंह, बरटांड मंडल मिडिया प्रभारी बृजनंदन शर्मा, आदि के साथ साथ अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.