Move to Jagran APP

Jharkhand Assembly Election 2019 : प्याज के बढ़ते दाम पर हवा हुई संबित की हाजिरजवाबी, कहा- वे सिर्फ आंकड़े ही बता सकते हैं

प्याज की बढ़ती कीमतों पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इंफ्लेशन रेट के आधार पर आंकड़ा देने की कोशिश की लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों को कम करने के प्रयास पर कुछ न कह सके।

By Sagar SinghEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 04:59 PM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 04:59 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : प्याज के बढ़ते दाम पर हवा हुई संबित की हाजिरजवाबी, कहा- वे सिर्फ आंकड़े ही बता सकते हैं
Jharkhand Assembly Election 2019 : प्याज के बढ़ते दाम पर हवा हुई संबित की हाजिरजवाबी, कहा- वे सिर्फ आंकड़े ही बता सकते हैं

धनबाद, जेएनएन। हर सवाल का तार्किक जवाब देने में माहिर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सबित पात्रा गुरुवार को धनबाद में असहज नजर आए। प्याज की बढ़ती कीमत को लेकर पत्रकारों के सवाल पर संबित पात्रा ने कहा कि सरकार प्रयास कर रही है। जल्द ही प्याज की कीमत नियंत्रित हो जाएंगी। वे गुरुवार को भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में धनबाद पहुंचे थे।

loksabha election banner

यहां हाउसिंग कॉलोनी स्थित भाजपा के प्रचार कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। संबित ने प्याज की कीमतें नियंत्रित नहीं कर पाने की सरकार की विफलता पर कहा कि इसके लिए नेफेड के बफर स्टॉक से प्याज वितरण कराने को राज्य सरकारों से पत्र लिखा गया है। संसद में वित्त मंत्री ने बताया है कि निर्यात रोक दी गई है। आयात को टेंडर हो चुका है। स्टॉकिंग के लिए छापेमारी चल रही है।

वहीं प्याज स्टॉक में सडऩे की खबरों का भी वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। उन्होंने इंफ्लेशन रेट के आधार पर आंकड़ा देने की कोशिश की, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतों को कम करने के प्रयास पर कुछ न कह सके। उन्होंने कहा कि वे आंकड़े ही बता सकते हैं।

झारखंड में फिर बनेगी रघुवर सरकार

संबित पात्रा ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कार्यों की बदौलत राज्य में फिर रघुवर सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने 2019 में एक दिन में एक लाख लोगों को रोजगार देने का लिम्का बुक रिकॉर्ड बनाया है। दूसरी तरफ हेमंत ने एक दिन में 16 जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करने का रिकॉर्ड बनाया। लोग इन चीजों को जानते हैं। वे विकास करनेवाले का साथ देंगे।

राज्यों में भी भाजपा का प्रदर्शन सुधर रहा

संबित ने कहा कि भाजपा का प्रदर्शन राज्यों में भी सुधर रहा है। महाराष्ट्र में भी हमारी ही सरकार बनती, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हालांकि हमारा स्ट्राइक रेट पहले से अच्छा था। शिवसेना ने पीठ में खंजर भोंक दिया। इसलिए सरकार नहीं बनी। झारखंड में बनेगी।

हम डबल इंजन पर, कांग्रेस बेल गाड़ी पर

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड चुनाव में हम विकास के डबल इंजन पर सवार हैं लेकिन कांग्रेस बेल गाड़ी पर है। चिदंबरम निकले तो लोगों ने जश्न मनाया। यह जश्न ए भ्रष्टाचार है। चिदंबरम ही आज बेल पर नहीं हैं बल्कि, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शशि थरुर, मधु कोड़ा, हुड्डा समेत अधिकांश कांग्रेसी बेल पर हैं। लालू प्रसाद यादव इस बेल गाड़ी के पितामह हैं।

मनमोहन ने साबित किया, दंगे कांग्रेस ही करवाती रही है

पात्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने जो कहा, उससे साबित होता है कि कांग्रेस ही दंगे करवाती रही है। एक सिख होकर भी वे सिखों के नरसंहार से गांधी परिवार को बचाने के लिए अपने गुरु नरसिम्हा राव पर प्रहार कर यह भी बता दिया कि वे कैसे नेता हैं। उन्होंने कहा है कि गुजराल की बात नरसिम्हा राव मान जाते तो इतने सिख नहीं मारे जाते। सभी जानते हैं कि दंगे राजीव गांधी स्वयं करा रहे थे। उन्होंने कहा भी था कि बड़ा पेड़ गिरता है तो हलचल होती ही है। फिर मनमोहन सिंह किसे बचाने को नरसिम्हा राव को उलझा रहे हैं।

हम स्थानीय के साथ, कांग्रेस का हाथ घुसपैठियों के साथ

पात्रा ने कहा कि हम हमेशा से स्थानीय लोगों के हक में लड़ते रहे हैं। रघुवर सरकार ने बेहतरीन स्थानीय नीति बनाई जिसके कारण हजारों युवकों को रोजगार मिला। कांग्रेस हमेशा घुसपैठियों के साथ रही है। कल कैबिनेट ने जो एनआरसी बिल पर मुहर लगाई उसके लिए भी कांग्रेस हाय तौबा मचा रही है। साफ है कि वह बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.