Move to Jagran APP

भाजपा ने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया : गणेश

संस सिदरी दशकों के राजनीतिक सफर में भाजपा ने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। हम पू

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 08:01 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 08:01 PM (IST)
भाजपा ने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया : गणेश

संस, सिदरी : दशकों के राजनीतिक सफर में भाजपा ने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। हम पूरे दमखम से झारखंड में चुनाव लड़ने के बावजूद 38 सीटों से ज्यादा नहीं जीत सके हैं। एक बड़ा तबका भाजपा से दूर है। हमें इन्हें अपना बनाना है। उक्त बातें सोमवार को भाजपा के पूर्व प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा ने सिदरी नगर भाजपा कार्यसमिति की पहली बैठक में कही। भाजपा के लोगों से झारखंड के अनुसूचित जाति, जनजाति व पिछड़े तबकों को भाजपा से जोड़ने का आह्वान किया। भाजपा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि संगठन से कोई नेता नहीं बन सकता है। आंदोलन ही नेता बनाता है। उन्होंने सभी से भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

loksabha election banner

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष अरविद पाठक ने कहा कि स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए भाजपाई आंदोलन को तैयार रहें। जनहित के मुद्दे पर असामाजिक तत्वों से डरने की हमें जरूरत नहीं है। विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी सह पूर्व जिप सदस्य तारा देवी, पूर्व जिप सदस्य घनश्याम ग्रोवर ने भी विचार रखे।

मौके पर पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, राकेश तिवारी, सुमन चौधरी, बृजेश सिंह, इंद्र मोहन सिंह, चंपा देवी, रंजना शर्मा, अणिमा सिंह आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.