Move to Jagran APP

बदलाव वाली मैडम को खोज रहीं महिलाओं ने रागिनी को घेर सुनाई अपनी व्यथा, मदद का मिला भरोसा Dhanbad News

सांसद पीएन सिंह ने कहा कि विभिन्न राज्यों व जिलों से पैदल व साइकिल से चलकर आनेवाले लोगों के लिए राहत व सहायता देने के लिए शिविर बनाया गया है। धनबाद में 10 राहत शिविर खोले जाएंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 11:28 AM (IST)Updated: Sun, 17 May 2020 11:28 AM (IST)
बदलाव वाली मैडम को खोज रहीं महिलाओं ने रागिनी को घेर सुनाई अपनी व्यथा, मदद का मिला भरोसा Dhanbad News
बदलाव वाली मैडम को खोज रहीं महिलाओं ने रागिनी को घेर सुनाई अपनी व्यथा, मदद का मिला भरोसा Dhanbad News

धनबाद/ चासनाला, जेएनएन। केंद्र और राज्य सरकारें लॉकडाउन के दाैरान परेशान लोगों के लिए लगातार कदम उठा रही हैं। राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि भी अपनी क्षमता के अनुसार सक्रिय हैं। इसके बावजूद लोगों की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसे में गरीब और जरूरतमंद लोगों के आक्रोश का सामना भी जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के नेताओं को करना पड़ रहा है। शनिवार को झरिया-चंदनकियारी मुख्य मार्ग पर हाईवे राहत शिविर खोलने पहुंचे सांसद पीएन सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को असहज होना पड़ा। हालांकि आक्रोश किसी और के प्रति था। पिछले चुनाव में बदलाव का नारा देने वाली मैडम ने बड़े-बड़े वादे किए थे। बदलाव भी हुआ। लेकिन जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। आक्रोश का एक कारण यह भी था। 

loksabha election banner

नगीना बाजार के लोगों व महिलाओं ने भाजपा नेत्री रागिनी को घेरकर अपनी व्यथा सुनाई। महिलाओं ने हंगामा भी किया। पिंकी, अंगुरा,  मुस्कान आदि ने कहा कि पति व बेटा का काम बंद है। चुनाव में बड़े-बड़े वायदे किए गए थे। पीने का पानी तक नहीं मिला। खाने को लाले पड़े हैं। हमारी मदद कीजिए। रागिनी ने कहा आपकी समस्या का समाधान करूंगी। आप तक भोजन व राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी। 

सांसद ने किया हाइवे राहत शिविर का शुभारंभ 

मोहलबनी नगीना बाजार स्थित झरिया - चंदनकियारी मुख्य मार्ग के पास शनिवार को हाइवे राहत शिविर का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अभियान के प्रदेश संयोजक सांसद पशुपतिनाथ सिंह व भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सांसद ने कहा कि विभिन्न राज्यों व जिलों से पैदल व साइकिल से चलकर आनेवाले लोगों के लिए राहत व सहायता देने के लिए शिविर बनाया गया है। जिले में 10 राहत शिविर खोले जाएंगे। मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, विष्णु त्रिपाठी, संजय सिंह, उमेश यादव, महावीर पासवान, अभिषेक पांडेय, बाबू जैना, अखिलेश सिंह, मानस  प्रसून, रवींद्र मुखिया, पूनम देवी, चीकू महतो, स्वरूप राय, श्रवण गोराई, शंकर घोष, दिलीप भारती, उपेंद्र विश्वकर्मा, राजाराम पासवान आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.