BJP Office Dhanbad: सतरंगी छटा बिखेर रहा भाजपा कार्यालय, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया ऑनलाइन उद्घाटन
BJP Office Dhanbad धनबाद सहित झारखंड प्रदेश के आठ जिला कार्यालयों का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उद्घाटन ने उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।
धनबाद, जेएनएन। BJP Office Dhanbad भाजपा कार्यालय सतरंगी छटा बिखेर रहा है। धनबाद-बलियापुर रोड किनारे अवस्थित कार्यालय की सजावट हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। करोड़ों की लागत से बने इस भव्य कार्यालय का मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस माैके पर धनबाद के सांसद पीएन सिंह, विधायक राज सिन्हा, विधायक अपर्णा सेनगुप्ता और विधायक इंद्रजीत महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे।
धनबाद सहित प्रदेश के आठ जिला कार्यालयों का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्घाटन दिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उद्घाटन समारोह में धनबाद जिला महानगर के प्रभारी अभय सिंह, ग्रामीण भाजपा के प्रभारी मनोज महतो वाजपेयी उपस्थित थे।