Move to Jagran APP

झारखंड में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले BJP सांसद का कटा पत्ता, हैट्रिक लगाने वाले पर खेला दांव; क्या है संकेत

2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले धनबाद के सांसद पीएन सिंह का टिकट भाजपा ने काट दिया है। पीएन सिंह लगातार तीन बार से धनबाद के सांसद थे। वहीं पीएन सिंह का टिकट काटकर बाघमारा के विधायक ढुलू महतो को भाजपा ने धनबाद का प्रत्याशी बनाया है। ढुलू महतो बाघमारा से विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगा चुके हैं।

By Dileep Kumar Sinha Edited By: Shashank Shekhar Published: Mon, 25 Mar 2024 03:31 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2024 03:31 PM (IST)
झारखंड में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले BJP सांसद का कटा पत्ता, हैट्रिक लगाने वाले पर खेला दांव

जागरण संवाददाता, धनबाद। 2019 के लोकसभा चुनाव में झारखंड में सर्वाधिक वोटों से जीतने वाले धनबाद के सांसद पीएन सिंह का टिकट भाजपा ने काट दिया है। पीएन सिंह लगातार तीन बार से धनबाद के सांसद थे। वहीं, पीएन सिंह का टिकट काटकर बाघमारा के विधायक ढुलू महतो को भाजपा ने धनबाद का प्रत्याशी बनाया है।

loksabha election banner

ढुलू महतो बाघमारा से विधानसभा चुनाव में हैट्रिक लगा चुके हैं। वह लगातार तीन बार से बाघमारा से विधानसभा का चुनाव जीत रहे हैं। ढुलू का विधानसभा क्षेत्र धनबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा नहीं है। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।  ढुलू करीब आधा दर्जन से अधिक दावेदारों को पछाड़कर भाजपा का टिकट हासिल करने में सफल रहे हैं।

इन नेताओं ने लगाई थी दिल्ली तक दौड़

धनबाद से सांसद पीएन सिंह के अलावा धनबाद के विधायक राज सिन्हा, निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, बोकारो के विधायक बिरंची नारायण, झरिया विधानसभा क्षेत्र की नेता रागिनी सिंह, कोडरमा के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय एवं गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय भी टिकट के प्रबल दावेदार थे।

टिकट के लिए सभी ने रांची से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगाई थी। इस दौड़ में ढुलू सभी पर भारी पड़े। सांसद पीएन सिंह के नाम पर आम सहमति थी, लेकिन ढलती उम्र के कारण पार्टी ने उन्हें चौका लगाने के लिए मैदान में नहीं उतारा। निर्दलीय विधायक सरयू राय का भी नाम भी दावेदार के रूप में बराबर आते रहा।

इधर, ढुलू महतो को टिकट मिलने पर जहां ग्रामीण क्षेत्रों में जश्न का माहौल है, वहीं शहरी क्षेत्रों के भाजपा समर्थक चुप्पी साधे हुए हैं। भाजपा के प्रमुख नेता भी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले अब इस पार्टी को लगा करारा झटका! प्रदेश अध्यक्ष ने थामा BJP का दामन

Lok Sabha Election: तो इस वजह से तीन दिग्गजों का कटा टिकट! BJP ने नए चेहरों पर भरोसा जता दिया बड़ा संकेत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.