Move to Jagran APP

Jharkhand BJP: नव वर्ष के बहाने अपनी गोटी फिट कर रहे हैं राज, पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात

विधायक राज सिन्हा के मुताबिक उन्होंने इस दौरान झारखंड की स्थितियों पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। विशेषकर धर्मेंद्र प्रधान से घर घर गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना एवं हर्ल कारखाना पर चर्चा हुई। उन्होंने प्रधान को धनबाद आने का निमंत्रण भी दिया।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 10:57 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 10:57 AM (IST)
Jharkhand BJP: नव वर्ष के बहाने अपनी गोटी फिट कर रहे हैं राज, पेट्रोलियम मंत्री से की मुलाकात
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ विधायक राज सिन्हा।

धनबाद, जेएनएन। विधायक राज सिन्हा इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हैं। बहाना तो नव वर्ष की बधाई देने का है लेकिन इस दौरान वह अपनी राजनीतिक गोटी सेट करने में भी लगे हुए हैं। ऐसे हर नेता जय झारखंड है संबद्ध हैं या संगठन पर मजबूत पकड़ रखते हैं, उन सभी से एक-एक कर सिन्हा मिल चुके हैं। प्रदेश प्रभारी रहे ओम प्रकाश माथुर हों, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समीर उरांव, केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलकर वह अपनी चर्चाएं पूरी कर चुके हैं। शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर वे अपनी दिल्ली यात्रा को विराम देने वाले हैं।

loksabha election banner

सिन्हा के मुताबिक उन्होंने इस दौरान झारखंड की स्थितियों पर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। विशेषकर धर्मेंद्र प्रधान से घर घर गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना एवं हर्ल कारखाना पर चर्चा हुई। उन्होंने प्रधान को धनबाद आने का निमंत्रण भी दिया। प्रधान ने जल्द ही कार्यक्रम बनाने का आश्वासन भी दिया है। पिछले 4 दिनों से झारखंड भवन में ठहरे विधायक शनिवार को ही धनबाद लौटने वाले हैं। यहां भी उनका व्यस्त कार्यक्रम कुछ अलग ही जगह पर है। इनमें एक तो बोकारो में भोजपुरिया समाज का पिकनिक है वही दूसरा गोविंदपुर में चित्रगुप्त महा परिवार का पिकनिक। दोनों ही धनबाद विधानसभा से बाहर का क्षेत्र है। ऐसे में सिन्हा की भावी रणनीति और दिल्ली दौरे का निहितार्थ समझा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.