Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने की मंडल प्रभारियों की घोषणा

जागरण संवाददाता धनबाद भाजपा ने गुरुवार को जिले के सभी 35 मंडलों के सदस्यता प्रभारियों की

By Edited By: Published: Thu, 27 Jun 2019 08:21 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2019 08:27 PM (IST)
सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने की मंडल प्रभारियों की घोषणा
सदस्यता अभियान के लिए भाजपा ने की मंडल प्रभारियों की घोषणा
जागरण संवाददाता, धनबाद : भाजपा ने गुरुवार को जिले के सभी 35 मंडलों के सदस्यता प्रभारियों की घोषणा कर दी। जिला सदस्यता प्रभारी मानस प्रसून व सह प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी ने सूची जारी की है। सदस्यता अभियान छह जुलाई से शुरू होना है। धनबाद विधानसभा क्षेत्र में धनबाद नगर के सदस्यता प्रभारी उमेश सिंह व सह प्रभारी श्याम वर्मा होंगे। मनइटाड़ के संजय कुशवाहा व जीराखन सिंह, बैंक मोड़ मंडल के शिवेंद्र सिंह व सुजीत झा, बरटांड़ के अमरजीत कुमार व पंकज सिन्हा, भूली के सत्येंद्र ओझा व मनोज गुप्ता, केंदुआ के सतीश सिंह व भानु महतो, धनबाद प्रखंड के कालीचरण महतो व कन्हाई सिंह चौधरी सदस्यता प्रभारी होंगे। झरिया विधानसभा क्षेत्र में झरिया नगर के सदस्यता प्रभारी सत्यदेव सिंह व सह प्रभारी धीरन महतो होंगे। लोदना के सुनील पासवान व रोहित विद, जोड़ापोखर के अभिषेक पाडे व देवचंद्र ठाकुर, भागा के धर्मवीर पासवान व वीरेंद्र वर्मा, बस्ताकोला के तरुण राय व संजय रवानी प्रभारी बनाए गए। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में सिंदरी के सदस्यता प्रभारी रवि कुमार व सह प्रभारी अनुभव शर्मा होंगे। बलियापुर के सुबल गोराई व पिंटू मंडल, बलियापुर पूर्वी के गुही रामपाल व धनंजय मंडल, पूर्वी गोविंदपुर के बलराम साव व चंडी चरण महतो, गोविंदपुर पश्चिमी के विश्वनाथ मंडल व तपन मंडल, बरवाअड्डा के हरेन सिंह चौधरी व सुजीत रवानी बनाए गए। टुंडी विधानसभा क्षेत्र में पूर्वी टुंडी के सदस्यता प्रभारी महादेव कुंभकार सह प्रभारी शकर चंद्र दां बनाए गए। पश्चिमी टुंडी के संदीप कुमार मंडल व गणेश राजवंशी, राजगंज के सुदामचंद्र अड्डी व संजीत सिंह, गोमो के सुनील मंडल व दिलीप गोस्वामी, तोपचाची के विकास पाडे व मिथिलेश दुबे बनाए गए। निरसा विधानसभा क्षेत्र में पंचेत की सदस्यता प्रभारी रेखा देवी व सह प्रभारी शकर श्रेष्ठ बनाए गए। चिरकुंडा के अरविंद सिन्हा व रामजी पाडेय, बेनागड़िया के बाजन तुरी व माणिक रवानी, एग्यारकुंड के रामफल पंडित व मनोज राम, कलियासोल के गोपाल भारती व जानकी डे, मैथन के मंटू महतो व मिथिलेश कुमार, निरसा के मधुरेंद्र गोस्वामी व भोलानाथ गोराई का मनोनयन किया गया। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में कतरास के प्रभारी महेश पासवान व सह प्रभारी रवींद्र विजन बनाए गए। सीनीडीह के उत्तम गयाली व अशोक रवानी, बाघमारा के शम्मी शर्मा व नागेश्वर प्रसाद सिंह, लोयाबाद के सपन सिन्हा व त्रिपुरारी प्रसाद, महुदा के शेखर सिंह व राजकुमार हजारी मनोनीत किए गए हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.