हाड़ीपाड़ा के 200 युवक बने भाजपा के सदस्य
धनबाद सदस्यता अभियान के जरिये भाजपा हर वर्ग को साधने के प्रयास में है। गुरुवार को पुलिस लाइन स्ि
धनबाद : सदस्यता अभियान के जरिये भाजपा हर वर्ग को साधने के प्रयास में है। गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित प्रेमचंद नगर, हाड़ीपाड़ा में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने शिविर लगाया। इस दौरान अनुसूचित जाति के 200 युवकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। शिविर की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमृत दास ने की। इस दौरान पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अमृत दास ने कहा कि केंद्र की मोदी व राज्य की रघुवर सरकार के कल्याणकारी कार्यो की वजह से अनुसूचित जाति के लोगों के बीच भाजपा के लिए आस्था जगी है। इसी का परिणाम है कि वे खुलकर पार्टी के सदस्य बन रहे हैं। इस दौरान आशीष पासवान, रंजीत राम, फागू हाड़ी, शिवा हाड़ी, प्रेम हाड़ी, मोनू हाड़ी, विक्की कुमार, सोमर हाड़ी, छोटे हाड़ी, सचिन हाड़ी, शिवकुमार हाड़ी, बसंत हाड़ी, श्याम हाड़ी, सुमित कुमार मौजूद थे।