Move to Jagran APP

संघर्ष और संगठन ही भाजपा का दूसरा नाम

जागरण संवाददाता धनबाद भाजपा के लिए राजनीति करने वाले हमेशा एक मिशन के तहत काम करते हैं। संघर्ष और संगठन हमारे लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहे हैं और आगे भी रहेंगे। यही भाजपा का दूसरा नाम है। इसके लिए कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहें। यह कहना था सांसद पशुपतिनाथ सिंह का।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 05:13 AM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 05:13 AM (IST)
संघर्ष और संगठन ही भाजपा का दूसरा नाम
संघर्ष और संगठन ही भाजपा का दूसरा नाम

जागरण संवाददाता, धनबाद : भाजपा के लिए राजनीति करने वाले हमेशा एक मिशन के तहत काम करते हैं। संघर्ष और संगठन हमारे लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहे हैं और आगे भी रहेंगे। यही भाजपा का दूसरा नाम है। इसके लिए कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहें। यह कहना था सांसद पशुपतिनाथ सिंह का। वे भाजपा की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी जब भी प्रांतों में सरकार बनी हमने गरीबों के कल्याण के काम किए। आगे भी यही करेंगे। महानगर कमेटी के पास फिलहाल तीन विधानसभा सीट हैं। इनमें दो पर अपने विधायक हैं। अगली बार झरिया में भी जीत मिले इसका प्रयास हम सबको करना होगा।

loksabha election banner

बैठक की अध्यक्षता करते हुए चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि फिलहाल हमलोग दो अभियान पर काम कर रहे हैं। प्रत्येक मंडलों में बूथ कमेटियों का गठन और प्रत्येक बूथ स्तर पर दो-दो स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की नियुक्ति। इनमें एक महिला व एक पुरुष स्वयंसेवक होना है। उन्होंने इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए प्रभारियों की भी घोषणा की। धनबाद विधानसभा के लिए नितिन भट्ट व वीरेंद्र हांसदा, झरिया के लिए मानस प्रसून व उमेश यादव, बाघमारा के लिए श्रवण राय, धनेश्वर महतो व महेश पासवान प्रभारी बनाए गए। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि धनबाद महानगर पहले भी कार्यक्रमों में नंबर वन रहा है और आगे भी रहेगा ऐसी उम्मीद है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समय पर कार्यक्रम पूरा करने का दिशानिर्देश दिया। बैठक में उपाध्यक्ष संजय झा, मिल्टन पार्थसारथी, कन्हैया पांडे, चंद्रशेखर मुन्ना, राजकिशोर जेना, ललन मिश्रा, कंचन चौरसिया, पूनम महतो, प्रदीप मंडल मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.