Move to Jagran APP

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को उम्मीद, मान जाएंगे गिरिराज

मंगल पांडेय ने दावा किया कि इस बार वे झारखंड में 14 की 14 सीटें जीतेंगे। पांडेय यहां भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह के समर्थन में विजय संकल्प सभा को संबोधित करने आए थे।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 03:52 PM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 03:52 PM (IST)
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को उम्मीद, मान जाएंगे गिरिराज
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को उम्मीद, मान जाएंगे गिरिराज

धनबाद, जेएनएन। भाजपा के झारखंड लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय ने विपक्ष के महागठबंधन को बिना दूल्हे की बरात कहा है। उन्होंने झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से पूछा है कि वह बताएं लोकसभा चुनाव बाद प्रधानमंत्री किसे बनाएंगे? 

loksabha election banner

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री पांडेय ने मंगलवार को धनबाद के आइसीए सभागार में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम नरेंद्र मोदी को पुन: देश का प्रधानसेवक बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। महागठबंधन को घोषणा करना चाहिए कि वे किसके लिए वोट मांग रहे हैं। वादों के मुकम्मल जाल में फंसा कर वोट लेना चाहते हैं। महागठबंधन के लोग किसी मुद्दे पर वोट नहीं मांग रहे। वे सिर्फ अपना राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए वोट मांग रहे हैं। 

कोडरमा, चतरा जैसी जीती हुई सीटों पर बाहर से नेताओं को शामिल कराने पर उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में भगदड़ मची हुई है। दरअसल उन्हें सूझ नहीं रहा कि इस चुनाव में जनता को क्या जवाब देंगे। नेतृत्व की दिशाहीनता से जो नेता पीडि़त हैं वे भाजपा में आ रहे हैं। गिरिडीह जैसी सीट आजसू को देने के मुद्दे पर पांडेय ने कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है। हम 13 पर और आजसू एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे। कोडरमा, चतरा व रांची में बाहर से आए नेताओं को प्रत्याशी बनाने पर उन्होंने कहा कि अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है। पांडेय ने दावा किया कि इस बार वे झारखंड में 14 की 14 सीटें जीतेंगे। पांडेय यहां भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह के समर्थन में विजय संकल्प सभा को संबोधित करने आए थे।

बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए गिरिराज सिंह की नाराजगी पर पांडेय ने कहा कि उन्हें मनाने का प्रयास किया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि वे मान जाएंगे। हम बेगूसराय हर हाल में जीतेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.