Move to Jagran APP

तीन राज्यों में हार से हतोत्साहित नहीं भाजपाई, निकल पड़े अंत्योदय यात्रा पर

झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र ने निरसा विधानसभा क्षेत्र के डुमरकुंडा स्थित दुर्गा मंदिर से अंत्योदय संदेश यात्रा प्रारंभ की।

By mritunjayEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 01:55 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 01:55 PM (IST)
तीन राज्यों में हार से हतोत्साहित नहीं भाजपाई, निकल पड़े अंत्योदय यात्रा पर
तीन राज्यों में हार से हतोत्साहित नहीं भाजपाई, निकल पड़े अंत्योदय यात्रा पर

धनबाद, जेएनएन। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हार के बावजूद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता हतोत्साहित नहीं हैंं। वे लोकसभा और विधानसभा- 2019 में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए निकल पड़े हैं। एक-एक बूथ तक भाजपा की मजबूत पकड़ और पहुंच बनाने के लिए अंत्योदय यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपाई जुट गए हैं। इस यात्रा के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता 150 किलो मीटर की पदयात्रा करेंगे। 

loksabha election banner

झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र ने बुधवार को निरसा विधानसभा क्षेत्र के डुमरकुंडा स्थित दुर्गा मंदिर से  अंत्योदय संदेश यात्रा प्रारंभ की। इस दाैरान उन्होंने  पंचेत रोड, सुंदरनगर, हाड़ी कुल्ही, चिरकुंडा बाजार, झरिया पाड़ा, गोसाई पाड़ा, सोनारडांगाल, लायकपाड़ा, नेहरू रोड़, हाउसिंग कॉलोनी होते हुए सरसा पहाड़ी में सभा कर एक दिन की यात्रा का समापन किया। गुरुवार को वह फिर यात्रा पर निकल पड़े। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की हार से हम कमजोर होने के बजाय और मजबूत होंगे। अपनी कमियों को पहचान कर लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से काम करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी। अंत्योदय यात्रा के उद्देश्य को समझाते हुए मिश्र ने कहा कि हम आम जनों के बीच केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की अंत्योदय से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देने के लिए यह यात्रा है। लोगों को बताना चाहते हैं कि आज हमारी सरकार होने के कारण एक रुपये किलो चावल हर गरीब के घर हमारी सरकार पहुंचा रही है।यात्रा के माध्यम से लोगों से पुन: महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाने वाले गरीबों का जीवन स्तर में सुधार करने वाले दुनिया में देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले नरेंद्र मोदी जी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का आशीर्वाद मांगा।

मिश्र ने लाल झंडा पर निशाना साधते हुए कहा कि 30 वर्षों के शासन काल में निरसा काफी पिछड़ चुका है। हर जगह लाल झंडा के लोग कमीशन खोरी में लगे हुए हैं। उन्होंने निरसा से दलाल और दलाली समाप्त करने का आवाहन लोगों से किया। यात्रा में शामिल लोगों को  सामाजिक कार्यकर्ता समामा औसाल ने चाय व शरबत पिलाकर स्वागत किया। यात्रा में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, 20 सूत्री उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो, चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष डबलू बाउरी, उपाध्यक्ष जयप्रकाश ङ्क्षसह, मन्नु तिवारी, शिवकुमार दारूका, सुरेश सिंह, अनिल यादव, सफीर खान, डी एन पाठक, संजीव पांडे, भक्तों महतो, रंजीत मोदी, चंदेश्वर भगत, मधुरेंद्र गोस्वामी, भानु खत्री, अभिषेक दास, इरफान खान, संजीव सिंह, सुनीता देवी, प्रदीप गोराई, रीना चक्रवर्ती, दुर्गा देवी, प्रेमलता प्रसाद, रंजीत बाउरी, वूलन बाउरी, जगरनाथ सिंह, मेराज खान, संजय गुप्ता, रिंटू पाठक सहित दर्जनों कार्यकर्ता महिला एवं पुरुष शामिल थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.