सिदो-कान्हू को भाजपा संगठन महामंत्री की श्रद्धांजलि, बोले-संताल को दुष्टों से बचाने के लिए फिर आगे आने की जरूरत
भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को नमन करते हुए संताल को दुष्टों से बचाने का आह्वान किया।

बरहेट में सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि देने के लिए जुटे भाजपा नेता। (फोटो जागरण)
HighLights
कर्मवीर सिंह ने हूल दिवस पर सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उन्होंने संताल को दुष्टों से बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर मेले पर रोक लगाने की आलोचना की।
संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज)। झारखंड भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि हूल दिवस का ऐतिहासिक महत्व है। अंग्रेजों के अत्याचार से लोगों को मुक्ति दिलाने के लिए छह भाई- बहनों ने अपनी शहादत दे दी जिसे भुलाया नहीं जा सकता। वर्तमान में संताल को दुष्टों से बचाने के लिए हमें आगे आने की जरूरत है।
वह मंगलवार को हूल दिवस पर भोगनडीह में सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। वे भाजपा नेताओं के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
भोगनाडीह में मेले पर रोक सरकार की विधि-व्यवस्था पर सवाल
भाजपा प्रदेश मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार ने विधि व्यवस्था का हवाला देकर यहां लगने वाले मेले को बंद करा दिया। भोगनाडीह में उत्सव नहीं हो पाना राज्य सरकार की विफलता है। कहा कि अगली बार से शांतिपूर्वक रूप से मंच और पंडाल लगाकर सभी को सरकार यहां कार्यक्रम करने दे। कहा कि अबुआ सरकार में लोग अपने घर में महापुरुषों को नमन नहीं सके। ऐसे में सरकार को चिंतन करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें- झारखंड गठन के बाद पहली बार सादगी से मना हूल दिवस, भोगनाडीह नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री और झामुमो के बड़े नेता
बोरियो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने कहा कि झारखंड सरकार ने चुनाव के समय कहा था कि एसपीटी एक्ट और सीएनटी एक्ट लागू होगा पर आज बड़ी-बड़ी कंपनियों को यहां लाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता दिनेश विलियम मरांडी, जिलाध्यक्ष गौतम यादव, गणेश तिवारी, कमल भगत, सलखु सोरेन, कुणाल मंडल, मनीष भारती, संजय कुमार गुप्ता, शनि मरांडी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
