विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने बनाई अपनी टीम, मानस और रूपेश बने महामंत्री

By Ashish Kumar Ambastha Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Thu, 09 Apr 2026 08:45 PM (IST)

BJP Dhanbad Mahanagar Committee: भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से धनबाद महानगर जिला की नई टीम घोषित हुई है। ...और पढ़ें

धनबाद जिला भाजपा कार्यालय।

धनबाद जिला भाजपा कार्यालय।

जागरण संवाददाता, धनबाद। भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति के बाद, धनबाद महानगर जिला के नए पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा गुरुवार को कर दी गई है। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार राय ने इस नई कार्यकारिणी की सूची जारी गुरुवार को की।

नई टीम में अनुभवी और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। वैसे इस सूची में सांसद, विधायक व धनबाद के एक चर्चित को भी खुश करने का प्रयास किया गया है।

संगठन को मजबूती देने के लिए छह उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिनमें अजय निषाद, बीरेन्द्र हांसदा, महेश पासवान, धनेश्वर महतो और प्रियंका देवी के नाम शामिल हैं (एक पद अभी रिक्त रखा गया है)।

वहीं, महामंत्री के रूप में मानस प्रसन्न और रूपेश सिन्हा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मानस प्रसन्न पहले भी महामंत्री का पद संभाल चुके है। वहीं युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कमान संभाले रहे रूपेश सिन्हा को इस बार जिला महामंत्री का पद दिया गया है।

सिन्हा को प्रदेश से जिला में महामंत्री बनाने के पीछे कई अटकले लगाई जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष जिला में समांजस बनाने के पूरा प्रयास किया है। इससे संगठन को एक नई धार मिले।

मंत्रियों की सूची में रीता प्रसाद, रुमकी देवी गुप्ता, कंचन चौरसिया, बच्चा गिरी और मौसम सिंह को स्थान मिला है। इस विभाग में भी एक पद वर्तमान में रिक्त है।