Move to Jagran APP

BJP Dhanbad: महानगर कमेटी में पद प्राप्त करने के लिए गणेश परिक्रमा शुरू, क्षत्रपों ने बनाया दबाव

BJP Dhanbad भाजपा महानगर कमेटी में सांसद पीएन सिंह की चलेगी। चंद्रशेखर सिंह पिछली बार की तरह इस बार भी सांसद सिंह के कारण ही अध्यक्ष बने हैं। उनके हर आदेश को जिलाध्यक्ष मानेंगे।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 02:19 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 09:25 AM (IST)
BJP Dhanbad: महानगर कमेटी में पद प्राप्त करने के लिए गणेश परिक्रमा शुरू, क्षत्रपों ने बनाया दबाव
BJP Dhanbad: महानगर कमेटी में पद प्राप्त करने के लिए गणेश परिक्रमा शुरू, क्षत्रपों ने बनाया दबाव

धनबाद, जेएनएन। BJP Dhanbad भाजपा धनबाद महानगर कमेटी के अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही अब महानगर कमेटी में पद प्राप्त करने लिए जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। महानगर समिति में दबदबा कायम रखने को विधायक व प्रत्याशी रहे नेताओं ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। कुछ नाम निकलकर सामने भी आने लगे हैं। इनमें एक नाम ऐसा भी है, जिसका पिछले कार्यसमिति में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह से ३६ का आंकड़ा था। बावजूद इसके उन्हें फिर से समिति में जगह दी जा रही है। चार साल तक नाम मात्र के उपाध्यक्ष रहने के बावजूद उन्हें जगह देना चर्चा का विषय बना हुआ है। जाहिर है यह क्षत्रपों के दबाव पर ही हो रहा है।

loksabha election banner

क्षत्रपों को चाहिए दो-दो पदाधिकारी

मौजूदा जिला समिति में धनबाद, झरिया व बाघमारा विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें धनबाद व बाघमारा में भाजपा के विधायक हैं-राज सिन्हा और ढुलू महतो। झरिया में सिंह मैंशन का दबदबा कायम है। पूर्व विधायक संजीव सिंह जेल में हैं। उनकी पत्नी रागिनी सिंह मोर्च पर हैं। जाहिर है कि समिति में सभी को अपने पदाधिकारी चाहिए। जानकारी के मुताबिक सभी ने दो-दो पदाधिकारी की मांग की है।

यह है नियम

पार्टी संविधान के अनुसार जिला कार्यसमिति में ४५ सदस्य होना चाहिए। इनमें १५ महिलाएं और चार एससी-एसटी होना चाहिए। पदाधिकारी में दो महामंत्री, चार उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष व पांच मंत्री हो सकते हैं। पदाधिकारियों में चार महिलाएं व एक एससी-एसटी होना चाहिए। शेष सदस्य होंगे। इनमें मंच, मोर्चा के पदाधिकारी होंगे।

सांसद पीएन सिंह की चलेगी

धनबाद भाजपा महानगर कमेटी में सांसद पीएन सिंह की चलेगी। चंद्रशेखर सिंह पिछली बार की तरह इस बार भी सांसद सिंह के कारण ही अध्यक्ष बने हैं। उनके हर आदेश को जिलाध्यक्ष मानेंगे। इसलिए पद की चाहत रखने वाले सांसद से पैरवी करवा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.