बिरसा मुंडा पार्क में दोगुना हुआ प्रवेश शुल्क, लेजर फाउंटेन का लुत्फ उठाने के लिए भी देने होंगे 25 रुपये Dhanbad News
बिरसा मुंडा पार्क में प्रवेश शुल्क दोगुना कर दिया गया है। अब यहां एंट्री के लिए प्रतिव्यक्ति 20 रुपये देने होंगे।
धनबाद, जेएनएन। नगर निगम ने बिरसा मुंडा पार्क में प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया है। लोगों को अब पार्क में टहलने के लिए दोगुना शुल्क चुकाना होगा। अब यहां एंट्री के लिए प्रतिव्यक्ति 20 रुपये देने होंगे। अभी तक यह दर दस रुपये प्रतिव्यक्ति थी।
इतना ही नहीं शनिवार और रविवार को लेजर फाउंटेन का संचालन होगा। इस दिन टिकट दर 25 रुपये होगी। पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए प्रवेश निश्शुल्क होगा। पांच वर्ष से ऊपर के सभी के लिए 20 रुपये टिकट के लिए खर्च करने होंगे।
लेजर फाउंटेन अक्टूबर से फरवरी माह तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को शाम पांच बजे से और मार्च से सितंबर तक शाम साढ़े छह बजे से चलेगा। नगर आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।