बिजली-पानी के लिए ग्रामीण करेंगे आंदोलन
कतरास : अकाशकिनारी बस्ती छाताबाद, रामनगर, कैलूडीह व ईस्ट कतरास के ग्रामीणों के साथ
कतरास : अकाशकिनारी बस्ती छाताबाद, रामनगर, कैलूडीह व ईस्ट कतरास के ग्रामीणों के साथ बुधवार को न्यू आकाशकिनारी के पीओ संजय ¨सह की वार्ता हुई। बिजली व पानी की समस्या को लेकर चर्चा की गई। ग्रामीणों की ओर से मांगपत्र सौंपा गया। ग्रामीणों ने कहा कि ईस्ट कतरास, कैलूडीह, न्यू आकाशकिनारी का एक ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे हजारों की आबादी प्रभावित है। 15 दिन से अधिक हो गए पर अभी तक किसी भी पदाधिकारी व ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। पीओ संजय ¨सह ने कहा कि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा। पानी की समस्या को लेकर विचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर शीघ्र बिजली बहाल नहीं की गई तो जन आंदोलन किया जाएगा।
पार्षद डॉ. विनोद गोस्वामी, देवराज यादव, ललित ¨सह, विजय यादव, नुरुल अंसारी, जमील अंसारी, प्रभात केडिया, किशन पंडित, अजय ¨सह, रतन तुरी, अगन तुरी, जीरा देवी, बुधनी देवी, पेमिया देवी, मालती देवी, सरस्वती देवी, उर्मिला देवी आदि मौजूद थीं।