Move to Jagran APP

Bhagwant Mann: पंजाब के नए सीएम से धनबाद के सिखों को बड़ी उम्मीद, पूर्व मुख्यमंत्रियों को लेकर कह दी बड़ी बात

Bhagwant Mann पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक भगवंत मान मुख्यमंत्री बन गए हैं। धनबाद के सिख भी नई सरकार से काफी उत्साहित हैं। नई सरकार से यहां के सिखों को काफी उम्मीदें हैं। हर कोई चाह रहा है नया पंजाब बने। नशामुक्त पंजाब बने।

By MritunjayEdited By: Published: Wed, 16 Mar 2022 11:57 AM (IST)Updated: Wed, 16 Mar 2022 02:08 PM (IST)
पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। आम आदमी पार्टी के विधायक भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे पंजाब के 26वें मुख्यमंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह खटकड़ कला में हुआ जो अमर बलिदानी भगत सिंह का पैतृक गांव है। बाद में उनका परिवार लायलपुर (अब पाकिस्तान में) चला गया था। मान के पंजाब के मुख्मंत्री बनने से धनबाद का सिख समाज काफी उत्साहित है। नई सरकार से यहां के सिखों को काफी उम्मीदें हैं। हर कोई चाह रहा है कि पंजाब नशा मुक्त हो, अपराध काम हो, विकास और किसानों की समस्या का समाधान हो। धनबाद में लगभग 12 हजार रहते हैं। सभी को नई सरकार से ढेरों उम्मीदें हैं। आइए जानते हैं धनबाद के सिख क्या कहते हैं।

loksabha election banner

पंजाब में अब तक जितनी भी सरकारें बनी हैं, उन्होंने पंजाब को लूटने का काम किया है। विकास तो किसी ने किया ही नहीं। इस नई सरकार से बहुत सारी उम्मीदें हैं। नशामुक्त पंजाब बनाने की चुनौती होगी। विकास का खाका भी तैयार होगा। भगवंत मान को अग्रिम बधाई।

- गुरजीत सिंह, धर्म प्रचार सचिव बैंक मोड बड़ा गुरुद्वारा

पंजाब में पहले से अधिक सुधार होगा। परिवारवाद तो यहां है ही नहीं। नए लोगों और नए चेहरों को मौका मिला है। ये ऊर्जावान हैं और बेहतर तरीके से काम करने में सक्षम भी हैं। नशा मुक्त पंजाब बनाने की सबसे अधिक चुनौती होगी। भगवंत मान को इसके लिए बेहतर प्लान बनाना होगा।

- राजिंदर सिंह चहल, वरीय सदस्य बैंक मोड़ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी

पंजाब में कांग्रेस को अकाली दल या अन्य पार्टी सब ने सिर्फ पंजाब को बिखेरा है। पहली बार नई सरकार बनी है। नया चेहरा मुख्यमंत्री के तौर पर सामने आया है। चुनौतियां तो कई होंगी लेकिन आप इसे दूर करने में सक्षम है। भगवंत मान को अब काम करके दिखाना होगा।

- जगजीत सिंह, व्यवसायी बैंक मोड़

आपकी सरकार और नए मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान से पंजाब की जनता को काफी उम्मीद है। शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा मुक्त पंजाब, विकास और किसानों की समस्याओं का हल अब निकल पाएगा। मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान अपना बेहतर कार्यकाल पूरा करेंगे।

- राजिंदर सिंह, व्यवसायी बैंक मोड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.