विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीबीएमकेयू में पीजी, एलएलबी और पीएचडी नामांकन पर अहम फैसले, छात्रों को मिलेंगे नए अवसर

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:51 PM (GMT+05:30)

BBMKU News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की एडमिशन कमेटी ने आगामी सत्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इसमें ...और पढ़ें

BBMKU एडमिशन कमेटी की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी और शिक्षक। (फोटो जागरण)

BBMKU एडमिशन कमेटी की बैठक में भाग लेते पदाधिकारी और शिक्षक। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. विश्वविद्यालय परिसर में एक व दो वर्षीय पीजी कोर्स।

  2. अंगीभूत कॉलेजों में केवल एक वर्षीय पीजी दाखिला।

  3. एलएलबी व पीएचडी के लिए जल्द खुलेगा पोर्टल।

जागरण संवाददाता, धनबाद। बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) धनबाद के प्रशासनिक भवन में बुधवार को कुलपति प्रो.रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में एडमिशन कमेटी की बैठक हुई। इसमें आगामी शैक्षणिक सत्रों में विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया को सुचारू बनाने तथा छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

विश्वविद्यालय परिसर में स्नातकोत्तर यानी पीजी स्तर पर एक वर्षीय एवं दो वर्षीय दोनों प्रकार के पाठ्यक्रमों में नामांकन लिया जाएगा। अंगीभूत कालेजों में सिर्फ एक वर्षीय पीजी पाठ्यक्रमों में ही दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित कालेजों को विश्वविद्यालय प्रशासन को एक औपचारिक प्रस्ताव सौंपना होगा। इसके अनुमोदन के बाद ही संबंधित कालेज में पढ़ाई शुरू की जा सकेगी।

तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जल्द ही चांसलर पोर्टल खोल दिया जाएगा। इससे छात्र आसानी से अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। पीएचडी में दोबारो आवेदन के लिए तिथि घोषित की जाएगी। शोधार्थियों एवं अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए पीएचडी में नामांकन के लिए फिर से आवेदन करने पर सहमति बनी।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इन सभी नामांकनों की प्रक्रिया चांसलर पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी। इन निर्णयों से क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई और शोध कार्यों के लिए नए अवसर मिलेंगे।

बैठक में डा नविता गुप्ता, डा.सुनंदा कुमारी, डा.संजू कुमारी, डा. नकुल प्रसाद, डा. संजय कुमार सिंह, डा.शर्मिला रानी, डा.कविता सिंह, परीक्षा नियंत्रक डा.धनंजय कुमार सिंह, डा.मुकुंद रविदास, डा.नीलू कुमारी उपस्थित थीं।

यह भी पढ़ें- MLA Jairam Mahto ने हासिल की पीएचडी की डिग्री, अब नाम के आगे लगेगा ‘डॉक्टर’

यह भी पढ़ें- BBMKU में शिक्षक संकट गहराया, पांच सेल्फ फाइनेंस पीजी कोर्स में नहीं होगा नामांकन