Move to Jagran APP

Jharkhand: ट्विटर पर बाबूलाल मरांडी का बदला प्रोफाइल, बने भाजपा विधायक दल के नेता

बाबूलाल मरांडी 17 फरवरी 2020 को रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्होंने ट्विटर एकाउंट पर अपना प्रोफाइल बदल दिया है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 01:46 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 03:18 PM (IST)
Jharkhand: ट्विटर पर बाबूलाल मरांडी का बदला प्रोफाइल, बने भाजपा विधायक दल के नेता
Jharkhand: ट्विटर पर बाबूलाल मरांडी का बदला प्रोफाइल, बने भाजपा विधायक दल के नेता

धनबाद, जेएनएन। भाजपा में शामिल होने के बाद झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सोशल मीडिया ट्विटर एकाउंट पर प्रोफाइल बदल गया है। उनका ट्विटर एकाउंट झारखंड विकास मोर्चा (प्रो) के प्रमुख के रूप में था। अब भाजपा नेता के रूप में है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन सरकार के नेता हेमंत सोरेन पर हमला बोलना भी शुरू कर दिया है। झारखंंड में लगातार खराब हो रहे विधि व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा है। 

loksabha election banner

बाबूलाल मरांडी 17 फरवरी, 2020 को रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद अपना ट्विटर एकाउंट पर प्रोफाइल बदल दिया है। इसके प्रोफाइल में मरांडी ने भाजपा में शामिल होने के माैके पर पार्टी नेताओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने वाली तस्वीर लगाई गई है। भाजपा में शामिल होने के बाद से बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल का नेता बनाया गया है। सोमवार को रांची में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें नेता विधायक दल चुना गया। 15 नवंबर, 2000 को झारखंड अलग राज्य बनने के बाद बाबूलाल मरांडी मुख्यमंत्री बने थे। भाजपा ने अपने आदिवासी नेता मरांडी को मुख्यमंत्री बनाया। साल 2003 तक मरांडी मुख्यमंत्री रहे। साल 2006 में मरांडी ने भाजपा छोड़ने के बाद अलग पार्टी बना ली थी। 

भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मरांडी झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी बन गए हैं। विधानसभा के अंदर मरांडी भाजपा के विधायकों का नेतृत्व करेंगे। उनके नेतृत्व में ही भाजपा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरने का काम करेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.