2 जुलाई को Dhanbad आएंगे बाबूलाल; सुनाएंगे Corona से संघर्ष की कहानी
भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी 2 जुलाई को धनबाद आएंगे। वह यहा एक सेमिनार को संबोधित करेंगे। इसमे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस की पहली व दूसरी लहर से संघर्ष और उस पर विजय की कहानी कार्यकर्ताओं को सुनाएंगे।
जागरण संवाददाता, धनबाद : भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी 2 जुलाई को धनबाद आएंगे। वह यहा एक सेमिनार को संबोधित करेंगे। इसमे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस की पहली व दूसरी लहर से संघर्ष और उस पर विजय की कहानी कार्यकर्ताओं को सुनाएंगे। इसके बाद कार्यकर्ता उसी कहानी को नगर मंडल शक्ति केंद्र होते हुए बूथ स्तर तक ले जाएंगे। और फिर गांव गांव, गली गली, घर-घर तक कहानी को पहुंचाएंगे। ऐसा वे विपक्षी दलों की ओर से सरकार पर किए जा रहे हमलों के जवाब में करेंगे। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की माने तो कांग्रेस के नेतृत्व में तमाम प्रतिपक्ष सरकार को बदनाम करने के लिए टूल किट के सहारे लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं। इससे निपटने व आम लोगों तक वास्तविक स्थिति को पहुंचाने के लिए ऐसा करना अति आवश्यक है। इसकी तैयारी के लिए एक बैठक मंगलवार को मटकुरिया में की गई। बैठक में बताया गया कि जुलाई का पहला सप्ताह कार्यक्रमों का सप्ताह है। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, उसके बाद जिला कार्यसमिति की बैठक भी होनी है। इसके बाद जुलाई महीने में ही सभी मंडल से लेकर शक्ति केंद्र तक की कार्यसमिति की बैठक कर लेनी है। साथ ही प्लास्टिक मुक्ति अभियान और पौधरोपण अभियान को भी गति देना है। जिस का समापन 9 जुलाई को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर होना है। बैठक में नितिन भट्ट, श्रवण राय, संजय झा, मानस प्रसून, मिल्टन पार्थ सारथी समेत महानगर कार्यसमिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।