Move to Jagran APP

Indian Railways: महाराष्ट्र जाने वाले यात्री कृपया ध्यान दें; साथ रख ले rt-pcr नेगेटिव रिपोर्ट

मुंबई जाने वाले यात्री ध्यान दें। अगर आप मुंबई महाराष्ट्र के किसी भी शहर में जा रहे हैं तो अपने साथ आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट जरूर रख लें। इस रिपोर्ट के बगैर महाराष्ट्र के किसी भी शहर में आप की एंट्री नहीं होगी।

By Atul SinghEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 03:56 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 03:56 PM (IST)
Indian Railways: महाराष्ट्र जाने वाले यात्री कृपया ध्यान दें; साथ रख ले rt-pcr नेगेटिव रिपोर्ट
मुंबई जाने वाले यात्री ध्यान दें। अगर आप मुंबई महाराष्ट्र के किसी भी शहर में जा रहे हैं ।

 धनबाद, जेएनएन: मुंबई जाने वाले यात्री ध्यान दें। अगर आप मुंबई महाराष्ट्र के किसी भी शहर में जा रहे हैं तो अपने साथ आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट जरूर रख लें। इस रिपोर्ट के बगैर महाराष्ट्र के किसी भी शहर में आप की एंट्री नहीं होगी। महाराष्ट्र सरकार ने एक जून तक के लिए नई व्यवस्था लागू कर दिया है। इससे पहले पश्चिम बंगाल, ओडीशा, उत्तराखंड ,राजस्थान और गोआ जैसे राज्यों ने भी दूसरे राज्यों से जाने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है। 

loksabha election banner

महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र से सटे राज्यों के लिए इसे लागू किया था। पर अब कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर देश के किसी भी हिस्से से महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों के लिए इसे अनिवार्य कर दिया गया है। महाराष्ट्र पहुंचने के 48 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट मान्य होगी। राज्य सरकार की ओर से जारी सूचना के बाद रेलवे ने भी ट्विटर समेत अन्य माध्यमों से यात्रियों को इसकी जानकारी देना शुरू कर दिया है।


 धनबाद और आसपास से महाराष्ट्र की तीन ट्रेनें 

धनबाद और आसपास से मुंबई जाने के लिए तीन ट्रेनें चलती हैं। इनमें हावड़ा मुंबई मेल प्रतिदिन चलती है। धनबाद-कोल्हापुर दीक्षाभूमि एक्सप्रेस व रांची लोकमान्य तिलक साप्ताहिक ट्रेनें हैं। रांची - लोकमान्य तिलक साप्ताहिक एक्सप्रेस रांची, बोकारो, गोमो और पारसनाथ होकर महाराष्ट्र जाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.