Move to Jagran APP

निमियाघाट में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार Giridih News

पीड़िता ने कहा है कि वह अपने घर में अकेली थी। मां खेत गई थी जबकि पिता मुंबई में काम करते हैं। दोपहर को लक्ष्मणटुंडा निवासी शहबान मियां का पुत्र मुरतजा अंसारी उर्फ लालू घर में घुस अंदर से दरवाजा बंद कर दिया।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 02:56 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 05:59 PM (IST)
निमियाघाट में किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार Giridih News
दुष्कर्म की कोशिश के मामले में गिरिडीह पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

गिरिडीह, जेएनएन। निमियाघाट थाना क्षेत्र की एक 12 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। घटना शनिवार दोपहर की है। इसकी जानकारी मिलने पर पंसस सुनीता देवी रात में पीड़िता को लेकर थाना पहुंची। पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और आराेपित अलग-अलग धर्म के हैं।

loksabha election banner

पीड़िता ने कहा है कि वह अपने घर में अकेली थी। मां खेत गई थी, जबकि पिता मुंबई में काम करते हैं। दोपहर को लक्ष्मणटुंडा निवासी शहबान मियां का पुत्र मुरतजा अंसारी उर्फ लालू घर में घुस अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसे जमीन पर पटक दिया और उसका दुपट्टा उसके मुंह में ठूंस दिया। वह कहने लगा कि मुझसे शादी कर लो, नहीं तो जान से मार देंगे। आरोपित इस दौरान छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसी बीच उसके चाचा आ गए। इसके बाद वह भाग गया।

थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.