Move to Jagran APP

निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

निरसा : जमीन विवाद को लेकर निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीएन यादव पर रविवार को

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 08:38 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 09:05 PM (IST)
निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पर जानलेवा हमला
निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पर जानलेवा हमला

निरसा : जमीन विवाद को लेकर निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीएन यादव पर रविवार को जानलेवा हमला किया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निरसा सीएचसी में भेजा गया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। यादव ने इस मामले में निरसा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानलेवा हमले में डीएन यादव का सिर फटने के साथ साथ शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आयी है।

loksabha election banner

इस संबंध में निरसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीएन प्रसाद यादव ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि रविवार की शाम वह शे¨वग कराकर सैलून से बाहर निकल रहे थे। अपने बाइक को जैसे ही स्टार्ट किया वैसे ही पीछे से आकर निरसा खटाल निवासी देवनाथ यादव, शंभू यादव, चरित्र यादव, विनोद यादव, रंजन यादव, रामजन्म यादव, राजेश यादव सहित अन्य ने अचानक हमला बोल दिया। सभी लोग बंदूक, पिस्तौल एवं गाड़ी की चेन के साथ लाठी डंडा से लैस थे। उन्होंने कहा कि जब तक मैं कुछ समझ पाता तब तक इन लोगों ने बुरी तरीके से मारपीट कर घायल कर दिया। उसके बाद सभी लोग भाग खड़े हुए। वहीं दूसरे पक्ष के देवनाथ यादव का कहना है कि मेरी जमीन पर डीएन यादव और उसके भाइयों ने जबरन कब्जा जमा रखा है। आज सुबह मेरी भावज एवं मेरे पिता उस रास्ते से जा रहे थे। तभी यादव व उनके भाइयों ने उनके साथ गाली-गलौज किया। वह मेरी जमीन है। मैंने जमीन के कागजात भी निरसा थाना को सौंप दिया है। हम लोगों ने किसी के साथ मारपीट नहीं किया है।

ज्ञात हो कि दीपावली के दिन भी दीप जलाने को लेकर उक्त दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। मामले में दोनों पक्षों ने निरसा थाना में शिकायत की गई थी। ज्ञात हो कि निरसा हाई स्कूल रोड खटाल के समीप 12 डिसमिल जमीन को लेकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच बीते कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। कई बार समझौता का भी प्रयास किया गया। परंतु कोई परिणाम नहीं निकला।

इस संबंध में निरसा थाना प्रभारी सुषमा कुमारी ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। डीएन प्रसाद यादव को इलाज के लिए धनबाद भेज दिया गया है। कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। दूसरे पक्ष के जिन लोगों ने मारपीट की है उन पर कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.